scriptMiss World 2025 Prize Money: मिस वर्ल्ड विनर को मिलते हैं इतने करोड़, भारत की नंदिनी गुप्ता रेस में | Miss World 2025 Prize Money approximately 8 cr 5 lakh rupees Nandini Gupta in Miss World 2025 winner race | Patrika News
लाइफस्टाइल

Miss World 2025 Prize Money: मिस वर्ल्ड विनर को मिलते हैं इतने करोड़, भारत की नंदिनी गुप्ता रेस में

Miss World 2025 Winner Prize Money: इस बार मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले आज है। आइए जानते हैं कि इस बार मिस वर्ल्ड 2025 विनर को कितनी प्राइज मनी (Miss World 2025 Prize Money) मिलने वाली है।

नई दिल्लीMay 31, 2025 / 12:44 pm

Ravi Gupta

Miss World 2025, Miss World 2025 Prize Money, Miss World 2025 Winner Prize Money, Nandini Gupta

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड फाइल फोटो (सोर्स- Instagram/Miss World )

Miss World 2025 Winner Prize Money: इस बार मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत में किया जा रहा है। देशभर की कंटेस्टेंट इसमें हिस्सा लेने आई हैं। आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि 72 मिस वर्ल्ड की विजेता कौन बनेगी (Miss World 2025 Winner)? इस रेस में भारत की नंदिनी गुप्ता भी हैं, जिनपर देश की नजरें टिकी हैं। बताया जा रहा है कि नंदिनी इस खिताब को अपने नाम कर सकती हैं। चलिए देखते हैं कि इस बार मिस वर्ल्ड 2025 के विजेता के लिए प्राइज मनी कितनी है?

Miss World 2025 Final Date and Time: मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले की तारीख

मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले का आयोजन आज हो रहा है। मिस वर्ल्ड की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 1 बजे इसका आयोजन किया जाना है। हैदराबाद में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसको आप लाइव www.watchmissworld.com पर भी देख सकते हैं।

Miss World 2025 Winner Prize Money In Rupees: मिस वर्ल्ड विनर प्राइज मनी

मिस वर्ल्ड विनर प्राइज मनी 2025 की बात करें तो 1 मिलियन यूएस डॉलर है। इस हिसाब से अगर रुपए में देखा जाए तो करीब 8.5 करोड़ रुपए मिस वर्ल्ड के विनर को मिलने की संभावना है। अब देखना है कि असल में इतने पैसे किस देश के विजेता को मिलते हैं।

Miss World 2025 Latest News: 40 देश की सुंदियों के बीच मुकाबला

40 देशों की सुंदरियों के बीच मिस वर्ल्ड का खिताबी मुकाबला है। इसमें करीब 180 कंटेस्टेंट शामिल हुए। इस हिसाब से ये एक बड़ा मुकाबला है। अगर भारत की बात करें तो भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने अब तक पकड़ बनाए रखी है।

Who is Nandini Gupta: मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले में नंदिनी गुप्ता

Miss World 2025 Finalist Nandini Gupta
Miss World 2025 Final: माता-पिता के साथ नंदिनी गुप्ता (बीच में) फोटो सोर्स- पत्रिका
Nandini Gupta in Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता मूल रूप से कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं। नंदिनी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का पड़ाव पार कर अब टॉप-4 फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हैं। बता दें, इससे पहले नंदिनी 11 फरवरी 2003 को मिस राजस्थान व 15 अप्रेल 2023 को फैमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी हैं।

Hindi News / Lifestyle News / Miss World 2025 Prize Money: मिस वर्ल्ड विनर को मिलते हैं इतने करोड़, भारत की नंदिनी गुप्ता रेस में

ट्रेंडिंग वीडियो