scriptGuru Gochar 2025: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 1 साल तक 6 राशियों को मिलेगा सुख, समृद्धि का वरदान | Guru Gochar 2025 In Mithun Rashi After 12 years Brihaspati Rashi Parivartan 6 zodiac get blessings 1 year | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Guru Gochar 2025: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 1 साल तक 6 राशियों को मिलेगा सुख, समृद्धि का वरदान

Guru Gochar 2025 In Mithun Rashi: गुरु ग्रह का गोचर ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है और हर गोचर का कुछ राशियों को लाभ होता है तो कुछ को नुकसान। गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 12 से 13 महीने में होता है। 14 मई को देर रात मिथुन राशि में गुरु गोचर होने वाला है। आइये जानते हैं कि इससे किन राशियों को फायदा होने वाला है।

भारतMay 12, 2025 / 02:21 pm

Pravin Pandey

Guru Gochar 2025 In Mithun Rashi After 12 years

Guru Gochar 2025 In Mithun Rashi After 12 years: गुरु गोचर 2025 का प्रभाव

Brihaspati Rashi Parivartan: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु का गोचर 14 मई 2025 की देर रात 11.20 बजे होने वाला है। हालांकि कुछ कैलेंडर में इसका समय (Guru Gochar 2025 In Mithun Rashi) दोपहर 2.30 बजे बताया गया है। ज्ञान, बुद्धि, प्रचुरता और सौभाग्य के कारक बृहस्पति को राशि बदलने में करीब 12 से 13 महीने लगते हैं।
इस तरह राशि चक्र को पूरा करने में इन्हें करीब 12 साल से अधिक लग जाते हैं। इस दौरान जब गुरु किसी खास भाव या नक्षत्र से गुजरता है तो यह उस क्षेत्र में विकास, भाग्य और नई सोच को बढ़ावा देता है। आइये जानते हैं मिथुन राशि में बृहस्पति गोचर का किन राशियों को फायदा होने वाला है।

बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर का लाभ

Guru Gochar 2025 Effect On Vrishabh Rashi

वृषभ राशि (Guru Gochar 2025 Effect On Vrishabh Rashi)

बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है, इसका वृषभ राशि के लोगों को बड़ा लाभ होने वाला है। बृहस्पति के इस गोचर का वृषभ राशि वालों की वाणी में गंभीरता आएगी। इसके प्रभाव से लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और तवज्जो देंगे। कई लोग आपसे सलाह भी मांगेंगे।

हालांकि धन की बचत को लेकर वृषभ राशि वालों के सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखी और आरामदायक रहेगा। आमदनी का कुछ हिस्सा बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी।

यदि पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो विशेष उन्नति के योग बनेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अच्छे लाभ के योग बनेंगे। आप धर्म-कर्म में रूचि लेंगे, ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे और उनसे धन लाभ होगा। इसके साथ मदद मिल सकती है।
Guru Gochar 2025 Effect On Mithun Rashi

मिथुन राशि (Guru Gochar 2025 Effect On Mithun Rashi)

गुरु गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है, इसलिए सबसे अधिक असर इसी राशि के लोगों पर होने की संभावना है। यहां रहकर देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि वालों को आशीर्वाद देंगे। इसके प्रभाव से संतान से संबंधित सुखद समाचार मिलेंगे। फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं तो इस समय यानी इस साल सपना पूरा हो सकता है। इस समय विद्या अध्ययन में सफलता मिलेगी।

इस साल मिथुन राशि वालों का नई-नई चीजें सीखने का रूझान बढ़ेगा। यदि मिथुन राशि वाले सिंगल हैं तो इस साल विवाह के योग बनेंगे। विवाहित जातकों की समस्याओं में कमी आएगी और सामंजस्य बेहतर होगा, जिससे वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा।
यदि व्यापारी हैं तो व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे। समाज के रसूखदार और इज्जतदार लोगों से आपकी मेल मुलाकात होगी, जिससे आपको व्यापार में अच्छा लाभ और सामाजिक रूप से भी उन्नति होगी।
Guru Gochar 2025 Effect On Kark Rashi

कर्क राशि (Guru Gochar 2025 Effect On Kark Rashi)

गुरु के मिथुन राशि में गोचर के दौरान 1 साल तक कर्क राशि वालों की अच्छे कार्यों में धन खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। आप पूजा-पाठ, धर्म, आध्यात्मिक तीर्थ यात्राओं, अच्छे कार्यों और समाज के हित में काम करेंगे। इससे न केवल आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी बल्कि समाज में भी सम्मान बढ़ेगा।

यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस साल विदेश यात्रा का योग बनेगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। पेट संबंधी विकार और वसा से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि कुछ खर्च बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Surya Gochar 2025: 12 माह बाद वृषभ राशि में आएंगे सूर्य, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्म

Guru Gochar 2025 Effect On Singh Rashi

सिंह राशि (Guru Gochar 2025 Effect On Singh Rashi)

मिथुन राशि में गुरु गोचर सिंह राशि वालों को सफलता दिलाएगा। इसके साथ ही सिंह राशि वालों की आर्थिक चुनौतियां खत्म होने लगेंगी और धन प्राप्ति का रास्ता खुलेगा। इससे सिंह राशि वालों की आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

सिंह राशि के जो लोग सिंगल हैं तो विवाह के योग बनेंगे। साथ ही इस साल प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान की भी प्रगति होगी और सिंह राशि के नए कपल फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं तो संतान की इच्छा इस साल पूरी हो सकती है।

शिक्षा में आपको उत्तम सफलता मिलेगी, अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस साल विरासत में कोई संपत्ति मिल सकती है। गुप्त धन भी मिल सकता है। भाई-बहनों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और उनसे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Rahu Ka Ashubh Yog: राहु ने बनाया महाभयंकर अशुभ योग, दुनिया झेलेगी कोप

Guru Gochar 2025 Effect On Tula Rashi


तुला राशि (Guru Gochar 2025 Effect On Tula Rashi)

बृहस्पति राशि परिवर्तन मिथुन राशि तुला राशि वालों को भी शुभ फल देने वाला है। बृहस्पति का गोचर तुला राशि वालों की धार्मिक मान्यताओं और रूचि को बढ़ाएगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
इस समय तुला राशि वालों के लिए धार्मिक और तीर्थों की यात्रा के योग बनेंगे। हालांकि इस साल तुला राशि वालों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आप जितना प्रयास करेंगे, उतनी अधिक सफलता मिलेगी।

साथ ही भाई–बहनों से सहयोग मिलेगा, जिससे काम में तेजी आएगी। बृहस्पति महाराज तुला राशि के पहले भाव, तीसरे भाव और पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे शिक्षा और उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेगा। संतान का सुख मिल सकता है।
Guru Gochar 2025 Effect On dhanu Rashi

धनु राशि (Guru Gochar 2025 Effect On Dhanu Rashi)

सूर्य गोचर धनु राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। बृहस्पति का गोचर धनु राशि के सातवें भाव में होगा। इससे वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। आप और आपके जीवनसाथी के मध्य तल्खियां कम होंगी और प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भाव बढ़ेगा।

आप यदि कोई व्यवसाय करते हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है। जमीन से जुड़ी कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती है। आप संपत्ति अर्जित कर सकते हैं। यहां से बृहस्पति महाराज एकादश भाव, प्रथम भाव और तृतीय भाव को देखेंगे जिससे यात्राओं से लाभ होगा और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।
एक साल तक निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होगी, जिससे धनु राशि वालों को बड़ा लाभ होगा। अक्टूबर में जब बृहस्पति आठवें भाव में जाएंगे तो गहन आध्यात्मिक अनुभव मिल सकते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Guru Gochar 2025: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 1 साल तक 6 राशियों को मिलेगा सुख, समृद्धि का वरदान

ट्रेंडिंग वीडियो