scriptमूसी महारानी की छतरी के पास सागर में मृत मछलियों से फैली बदबू, लोग परेशान | Patrika News
अलवर

मूसी महारानी की छतरी के पास सागर में मृत मछलियों से फैली बदबू, लोग परेशान

अलवर शहर के ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी स्थित सागर में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। निगम की टीम द्वारा मृत मछलियों को सागर से निकाला गया। मृत मछलियों की सड़ांध इतनी तेज थी कि

अलवरApr 28, 2025 / 03:53 pm

Rajendra Banjara

मृत मछलियां

अलवर शहर के ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी स्थित सागर में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। निगम की टीम द्वारा मृत मछलियों को सागर से निकाला गया। मृत मछलियों की सड़ांध इतनी तेज थी कि आसपास के परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने बदबू की शिकायत नगर निगम से की, लेकिन निगम की ओर से केवल खानापूर्ति करते हुए औपचारिक सफाई कराई गई। मामले में नगर निगम आयुक्त डॉ. जितेंद्र नरूका ने कहा कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी मिली है और जल्द ही व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। सागर के पानी के प्रदूषण पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

Hindi News / Alwar / मूसी महारानी की छतरी के पास सागर में मृत मछलियों से फैली बदबू, लोग परेशान

ट्रेंडिंग वीडियो