सोमवती अमावस्या पर पितरों के लिए करें यह काम
1.ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं। इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के नाम जल में तिल डालकर दक्षिण दिशा में तर्पण करें।अमास्या के इन उपाय से घर में आएगी सुख समृद्धि
ऐसा करने से हमेशा बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा
इस दिन संभव हो तो गंगाजी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। यदि आप नदियों में स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान का उत्तम समय सूर्योदय से पूर्व माना जाता है।मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर विधिवत स्नान और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। मान्यता यह भी है कि इस दिन विधिवत स्नान कर तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
पीपल का पौधा लगाएं पितर रहेंगे प्रसन्न
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का एक पौधा लगाएं और पितरों का ध्यान करते हुए सोमवती अमावस्या के दिन दान करें। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं। वह आर्थिक स्थिति सुधरती है।गाय को खिलाएं रोटी, घर में रहेगा सुख
अमावस्या के दिन तिल को आटे में मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं। इससे घर में सुख-शांति आएगी।
मछली को आटा खिलाने से परेशानी होगी दूर
अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इन गोलियों को मछलियों को खिलाएं। इस उपाय से कई परेशानियां दूर होती हैं।
तर्पण से मिलता है आशीर्वाद
अमावस्या के दिन जल में तिल मिलाकर उसे दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करें। ऐसा करने से पितर आशीर्वाद देते हैं।
काले कुत्ते को को ऐसे पिलाएं दूध, तनाव होगा दूर
अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखें। इस दूध को काले कुत्ते को पिलाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
दीपक का उपाय करेगा मां लक्ष्मी को प्रसन्न
अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में दीपक जलाएं। बत्ती के लिए लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
चींटी के उपाय से मनोकामना होगी पूरी
अमावस्या के चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।