राजा वजिरालोंगकोर्न को अधिकांश संपत्ति अपने पिता राजा भूमिबोल के निधन (2016) के बाद विरासत में मिली थी। उन्होंने क्राउन प्रॉपर्टी ब्यूरो (सीपीबी) के तहत आने वाली संपत्तियों का नियंत्रण अपने पास ले लिया, जिनमें से बैंकों, होटलों, महलों और व्यावसायिक इमारतों सहित 17,000 से अधिक संपत्तियां सिर्फ बैंकॉक में हैं। 2018 में उन्होंने राज्य संपत्तियों का प्रशासन भी अपने हाथ में ले लिया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और सशक्त हुई।
प्रशिक्षित जेट पायलट भीः राजा वजिरालोंगकोर्न का जन्म 1952 में हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में सैन्य शिक्षा ली और रॉयल थाई आर्मी में अपनी सेवाएं दीं। वह प्रशिक्षित जेट और हेलिकॉप्टर पायलट हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में क्राउन प्रिंस अस्पतालों की स्थापना भी की।
विवादों से भी रहा नाताः उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा है। 2011 में जर्मनी में उनके एक निजी विमान को सरकारी कर्ज के कारण जब्त किया गया था। 2016 में जर्मन मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि बेवेरिया में उनकी संपत्तियों पर 3.5 अरब यूरो से अधिक का विरासत कर लगाया जा सकता है।
राजा महा वजिरालोंगकोर्न का रॉयल कलेक्शन
300 लग्ज़री कारें – जिनमें क्लासिक रोल्स-रॉयस से लेकर आधुनिक सुपरकारें शामिल हैं
38 प्राइवेट जेट्स
52 बोट – पारंपरिक शाही समारोहों के लिए उपयोग होती हैं
17,000 संपत्तियां सिर्फ बैंकाक में
प्राचीन महलों से लेकर पांच सितारा होटलों तक फैला विशाल संपत्ति साम्राज्य