परेड कब और क्यों?
ट्रंप के जन्मदिन पर 14 जून को अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक विशाल सैन्य परेड आयोजित होगी। अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ का जश्न भी इसी परेड के ज़रिए मनाया जाएगा।
ट्रंप का क्या कहना है?
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि यह परेड उन सैनिकों को सम्मानित करने के लिए है जिन्होंने देश की रक्षा में बलिदान दिया है। उन्होंने इसे ओलंपिक और विश्व कप से भी भव्य बताया है।
लोग क्या कह रहे हैं?
ट्रंप के समर्थक इस परेड काे देशभक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि विरोधी इसे राष्ट्रपति की व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा और संसाधनों की बर्बादी के रूप में देखते हैं। ट्रंप के विरोधी इस परेड पर होने वाले खर्च को फिजूलखर्ची मानते हैं। इतना ही नहीं, इस परेड में राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका को भी उनके विरोधी सही नहीं मानते।
परेड में क्या होगा?
परेड में 6,600 सैनिक, 150 सैन्य वाहन, 50 विमान और कई सैन्य बैंड शामिल हो सकते हैं। यह पेंटागन से नेशनल मॉल तक जाएगी और इसमें आतिशबाजी और संगीत कार्यक्रम भी होंगे। कितनी है परेड की अनुमानित लागत?
परेड की अनुमानित लागत 25 से 45 मिलियन डॉलर्स के बीच मानी जा रही है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 213.9 करोड़ रुपये से 385 करोड़ रुपये तक है।
क्या रद्द हो सकती है परेड?
ट्रंप के जन्मदिन पर आयोजित सैन्य परेड का लगातार विरोध हो रहा है। इस पर लगाने वाली लागत भी काफी ज़्यादा है। हालांकि इसके बावजूद परेड की तैयारियाँ जारी हैं और फिलहाल इसे रद्द करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।