न्यूनतम क्वालिफिकेशन और शारीरिक मापदंड?
न्यूनतम क्वालिफिकेशन हाई स्कूल है। जबकि उमर उम्र 19 से 45 के बीच होनी चाहिए। ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 96 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इच्छुक अभ्यार्थी हाई स्कूल और इंटर की मार्कशीट आधार कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यार्थी से पंजीयन शुल्क के रूप में ढाई सौ रुपए लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी को अपने विकासखंड कार्यालय में आना पड़ेगा।
क्या मिलेगा?
चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमा मिलेंगा। इसके साथ पी.एफ. ग्रेच्युटी, ईएसआई से मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, बोनस आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
इन विकासखंडों में होगी भर्ती
1 अगस्त को विकासखंड सुमेरपुर 2 अगस्त विकासखंड बीघापुर, 4 अगस्त को विकासखंड सिकन्दपुर करन, 5 अगस्त को विकासखंड सिकन्दपुर सरोसी, 6 अगस्त को विकासखंड हिलौली, 7 अगस्त को विकासखंड पुरवा, 8 अगस्त को विकासखंड बिछिया, 11 अगस्त को विकासखंड असोहा में आयोजित किया जायेगा। और अधिक जानकारी के लिए 9667909903 पर संपर्क किया जा सकता है।