केंद्रीय मंत्री खटीक को भाषण देने से रोका
सीएम डॉ मोहन यादव के भाषण में देर न हो इसके लिए मंच का संचालन तेजी से किया गया। समय की कमी के कारण जनप्रतिनिधियों को बोलने का पूरा मौका नहीं मिला। इसी बीच केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक भी भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे। तभी मंच का संचालन कर रहे पाल समाज के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने उन्हें रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। जिसके कारण केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक नाराज हो गए और अपनी सीट की ओर जाने लगे। इसी दौरान शैतान सिंह उनके पीछे दौड़े और हाथ पकड़कर वापस लाने की कोशिश की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को पगड़ी भी पहनाने की कोशिश की। मगर, केंद्रीय मंत्री ने मना कर दिया।
इशारे के खटीक इतना खफा हुए कि वह कार्यक्रम से जाने लगे। जिसे देखते हुए पाल समाज के अध्यक्ष ने वीरेंद्र खटीक से मंच पर ही माफी मांगने लगे। मंच पर केंद्रीय मंत्री कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दो मिनट तक भाषण दिया और कार्यक्रम से निकल गए।
शैतान सिंह ने वीरेंद्र खटीक को बताया बड़ा भाई
मामला बिगड़ता देख शैतान सिंह पाल ने स्पष्ट किया कि वह सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का मंच से सम्मान करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र खटीक तो उनके भाई जैसे हैं।