scriptसरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब लेनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग | Employees and officers will have to undergo 50 hours of training | Patrika News
टीकमगढ़

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब लेनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग

MP News: सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही साल भर में कम से कम 50 घंटे की ट्रेनिंग लेनी जरूरी होगी।

टीकमगढ़Jun 23, 2025 / 03:47 pm

Astha Awasthi

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक सिखाने के लिए केंद्र सरकार ने कर्मयोगी पोर्टल लॉच किया है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही साल भर में कम से कम 50 घंटे की ट्रेनिंग लेनी जरूरी होगी। कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नौकरी के दौरान नई-नई तकनीक की जानकारी देने एवं काम को सरल बनाने के लिए यह पोर्टल लांच किया गया है।

तैयार किया गया पोर्टल

एक बार सरकारी नौकरी में आने के बाद देखने में आता है कि कई अधिकारी-कर्मचारी रूटीन तरीके से ही अपने काम को करते हैं। जबकि समय के साथ काम को सरल बनाने की कई तकनीक सामने आ जाती है, लेकिन उनकी जानकारी न होने एवं समयाभाव के कारण बीच में किसी प्रकार का प्रशिक्षण न होने से कर्मचारी और अधिकारी इन तकनीक का उपयोग नहीं करते हैं।
ऐसे में कई साधारण काम भी जटिल हो जाते हैं। अब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन नई-नई तकनीक का समय से प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र सरकार ने आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल तैयार किया है।

समय के साथ बदल रहीं चीजें

पिछले कुछ समय से तकनीक का जमकर विकास हुआ है। डीईओ पाठक बताते हैं कि जैसे पहले जमीनों की माप जरीब से होती थी, लेकिन अब मशीनों से यह काम आसानी से होने लगा है। अब लोगों के मोबाइल में पूरा बैंक आ गया है। ऐसे ही हर विभाग में नई-नई तकनीक का उपयोग होने लगा है। यह काम को आसान करता है साथ ही समय की बचत होती है।
ये भी पढ़ें: Metro Project: ‘ओरेंज’ और ‘ब्लू लाइन’ के 23 स्टेशनों लिए करना होगा इंतजार

सभी को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

एनआईसी के डीईओ अविनाश पाठक ने बताया कि इस पोर्टल पर सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना पंजीयन करना होगा। वर्तमान में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों का इसमें पंजीयन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में हर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के काम से जुड़े महत्वपूर्ण ट्यूटोरियल सामग्री होगी। इसमें उनके काम को आसान करने नई तकनीक, एआई के उपयोग आदि की जानकारी दी जाएगी।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साल भर में इस पोर्टल पर कम से कम 50 घंटे का समय देना होगा। इतने में वह हर नई तकनीक से वाकिफ हो जाएंगे और काम करने में आसानी होगी।

Hindi News / Tikamgarh / सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब लेनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग

ट्रेंडिंग वीडियो