कार में सवार 8 लोग और पुलिस वाहन में सवार 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, राहत वाली बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें ही आई है। उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मी अपने वाहन की मदद से सुबह करीब 3:30 बजे शाजापुर से मऊ के लिए रवाना हुए।
यह भी पढ़े –
एमपी में बड़े बैंक को किया सील, उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप, एटीएम में भी पैसा नहीं मिला पुलिस बस सवार थे 35-40 पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस में 35 से 40 पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो उज्जैन में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। एक कार मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन से टकरा गई। वहीं कार में सवार लालसिंह का कहना है कि वे राजगढ़ से उज्जैन जा रहे थे की तभी, पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ने तीन पलटी खाई। कार में छह बड़े और दो बच्चे सवार थे। लालसिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर और एक पुलिस वाहन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पुलिस बस वाहन को रस्सी बांधकर खाई से निकाला गया। पुलिस बल भिंड से पहले उज्जैन ड्यूटी के लिए जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें महू जाने का आदेश दिया। सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।