ट्रैक पर पत्थर गिरने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन सकते में आ गया। बताया जाता है कि जिस जगह पत्थर गिरा वहां पर पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए जालियां नहीं लगाई गई थी। वहीं पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक गुप्ता ने पत्थर गिरने की घटना के बाद बीते शनिवार को इतवारी से सिवनी तक फुट प्लेटिंग निरीक्षण किया। इंजन में खड़े होकर सेक्शन में किसी भी हादसे की संभावना को लेकर खामियां जांची और आवश्यक निर्देश अधिनस्थ अधिकारियों को दिए।
आंधी और बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिर गया था। इंजन क्षतिग्रस्त हुआ था। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए जालियां लगाई जा रही हैं।
सुरेश कुमार सिंह, डीईएन, दपूमरे नागपुर मंडल