scriptपर्यटकों से गुलजार होगा कश्मीर: फिर से खोले गए 8 पिकनिक स्पॉट, पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए थे बंद | Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha ordered opening tourist places | Patrika News
राष्ट्रीय

पर्यटकों से गुलजार होगा कश्मीर: फिर से खोले गए 8 पिकनिक स्पॉट, पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए थे बंद

LG मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद अस्थाई रूप से बंद किए गए सभी 8 प्रमुख पर्यटन स्थलों को खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं।

श्रीनगरJun 15, 2025 / 07:42 am

Pushpankar Piyush

JK-Lt.-Governor-Manoj-Sinha

JK-Lt.-Governor-Manoj-Sinha

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद अस्थाई रूप से बंद किए गए सभी 8 प्रमुख पर्यटन स्थलों को खोलने की घोषणा की है। मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के संभागीय आयुक्तों और IG के साथ बातचीत के बाद पर्यटन स्थलों को खोलने का निर्णय लिया गया है।

गुलजार होगा कश्मीर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अनंतनाग जिले के पहलगाम, बेताब घाटी, पहलगाम बाजार क्षेत्र के स्थानीय पार्क, वेरीनाग गार्डन, कोकेरनाग गार्डन और अच्छाबल गार्डन जैसे स्थलों को फिर से खोल दिया गया है। श्रीनगर में बादामवारी पार्क, निगीन झील के पास डक पार्क और दरगाह हजरतबल के पास तकदीर पार्क को भी जनता के लिए खोल दिया गया है।

जम्मू के पर्यटन स्थल भी खोले गए

उन्होंने बताया कि जनता के लिए जम्मू संभाग के बग्गर, देवी पिंडी, सेहर बाबा झरना, सुलह पार्क, गुल डंडा, जय वैली, पंचारी को खोल दिया गया है। यह सभी पर्यटनस्थल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा कारणों के मद्देनजर बंद कर दिए गए थे। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें
इज़राइल-ईरान बारूद के ढेर पर! हमले तेज, परमाणु वैज्ञानिकों की मौत से दहल गया ईरान

आतंकी हमले बाद टूरिस्टों की संख्या घटी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्टों की संख्या घट गई। जिससे कश्मीर और जम्मू के पर्यटन उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला लगातार बंद किए गए पार्कों और उद्यानों को खोलने के लिए उपराज्यपाल सिन्हा से अनुरोध कर रहे थे। सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटकों को कश्मीर लाना होगा। इससे सकारात्मक संदेश जाएगा।
यह भी पढ़ें

नेतन्याहू का ईरान की जनता से आह्वान: सरकार का तख्ता पलट करें! खामेनेई का कड़ा जवाब: “हमारी सेना तैयार, शहीदों के खून का बदला लेंगे”

वंदे भारत ट्रेन के प्रति उत्साह

दिल्ली से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की गई है। लोगों में इस ट्रेन को लेकर उत्साह है। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों ने कहा आगामी दस दिनों के लिए बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। लोग इसे लेकर बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह हमारे आत्मविश्वास और कश्मीर में सामान्य स्थिति को दर्शाता है। सिन्हा ने कहा- मैं पर्यटकों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर घूमने आएं।

अमरनाथ यात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी

सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को लेकर भी बयान दिया है। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हैं। सुरक्षा बल पूरी तरह से तैनात हैं। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वह तीर्थयात्रा में शामिल हों। यात्रा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।

Hindi News / National News / पर्यटकों से गुलजार होगा कश्मीर: फिर से खोले गए 8 पिकनिक स्पॉट, पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए थे बंद

ट्रेंडिंग वीडियो