पहली बार बनी है मां
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन टी-2313, बाघिन टी-79 की संतान है और यह बाघिन पहली बार मां बनी है। इस बाघिन की उम्र करीब चार साल है। बाघिन का मूवमेंट अधिकतर बोदल और उसके आस-पास के वन क्षेत्र में बना रहता है।
बढ़ाई ट्रेकिंग और मॉनिटरिंग
जानकारी के अनुसार रणथम्भौर की फलौदी रेंज के बोदल नाके के पास खारिया खाल वन क्षेत्र में बाघिन टी-2313, शावकों के साथ वन विभाग की ओर से लगाए गए फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। इसकी सूचना वन कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को भी दी है। इसके बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में ट्रेकिंग और मॉनिटरिंग में इजाफा कर दिया गया है। शावकों की उम्र करीब तीन माह के आस-पास बताई जा रही है।
वनमंत्री ने ट्वीट में यह लिखा
बाघिन के शावकों के साथ फोटो ट्रैप कैमरे में कैद होने के बाद वन अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी उच्च अधिकारियों और वन मंत्री संजय शर्मा को भी दी है। इसके बाद वन मंत्री की ओर से इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि एक चार साल उम्र की बाघिन टी 2313 दो शावकों के साथ फोटो ट्रेप कैमरे में कैद हुई है।