scriptकबूलापुल शनि मंदिर में तेल व तिल चढ़ाने लगी भक्तों कतार, बालाजी में लगाया 400 दही बड़ा का भोग | Patrika News
सागर

कबूलापुल शनि मंदिर में तेल व तिल चढ़ाने लगी भक्तों कतार, बालाजी में लगाया 400 दही बड़ा का भोग

शनि अमावस्या पर शनिवार को शहर के शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अपने आराध्य को तिल व तेल चढ़ाया और गरीबों को दान भी दिया। कबूला पुल स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां पूजा-अर्चना व शनि देव को तेल अर्पण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें भी लगी हुई दिखी।

सागरAug 24, 2025 / 12:14 pm

रेशु जैन

shani

shani

मंदिरों में शाम को 108 दीपकों से हुई महाआरती

सागर . शनि अमावस्या पर शनिवार को शहर के शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अपने आराध्य को तिल व तेल चढ़ाया और गरीबों को दान भी दिया। कबूला पुल स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां पूजा-अर्चना व शनि देव को तेल अर्पण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें भी लगी हुई दिखी। इसके साथ ही बालाजी स्थित शनि मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, परेड हनुमान मंदिर, बाघराज मंदिर परिसर स्थित शनि मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के कुछ शनि मंदिरों में हवन के साथ आरती हुई। दिन में तेल, तिल अर्पण आदि के बाद शाम 6 बजे विशेष आरती हुई। कुछ भक्तों द्वारा यहां हवन-पूजन भी किया गया और पीपल के वृक्ष के नीचे तेल के दीपक भी जलाए।पहलवान बब्बा मंदिर में हुआ हवनपहलवान बब्बा मंदिर परिसर में स्थित शनि देव सिद्ध धाम मंदिर में शनि अमावस्या पर सुबह 5 बजे पंचांग पूजन के बाद सुबह 6 बजे से सार्वजनिक अखंड हवन हुआ। मंदिर के पुजारी रुपेश शास्त्री ने बताया कि पूर्णाहुति रात 11 बजे हुई। शाम 7 बजे महाआरती व भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं को हवन सामग्री नि:शुल्क दी गई।400 दही बड़ा का लगाया भोगबालाजी मंदिर परिसर में स्थित शनि मंदिर में अमावस्या दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के प्रकाश चंद साहू ने बताया शनि भगवान को 400 दही बड़ा का भोग लगाया गया। 11 लीटर सरसों से तेल से अभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने शनिदेव को कड़वा तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा और नीला पुष्प भी आदि अर्पित किया।

Hindi News / Sagar / कबूलापुल शनि मंदिर में तेल व तिल चढ़ाने लगी भक्तों कतार, बालाजी में लगाया 400 दही बड़ा का भोग

ट्रेंडिंग वीडियो