गरज चमक के साथ आज बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री 28.2 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
शहर में सोमवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहने के बाद दोपहर में धूप खिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री 28.2 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के आखिरी सप्ताह में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। मंगलवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके कारण अगले 24 घंटे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ से बढऩे के बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में 28 अगस्त के बाद अच्छी बारिश होगी।
Hindi News / Sagar / गरज चमक के साथ आज बारिश की संभावना