scriptराम कथा में भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हुई : आचार्य महेश त्रिपाठी | The triveni of devotion flowed in Ram Katha: Acharya Mahesh Tripathi | Patrika News
सागर

राम कथा में भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हुई : आचार्य महेश त्रिपाठी

तिलकगंज वार्ड के एक गार्डन में नौ दिवसीय राम कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। बुंदेलखंड के गृहस्थ संत गो पीठाधीश्वर पंडित विपिन बिहारी महाराज ने नवधा भक्ति, माता शबरी की अद्भुत प्रेम भावना सहित भरत चरित्र का वर्णन भक्तों को सुनाया।

सागरAug 09, 2025 / 05:02 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

तिलकगंज वार्ड के एक गार्डन में नौ दिवसीय राम कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। बुंदेलखंड के गृहस्थ संत गो पीठाधीश्वर पंडित विपिन बिहारी महाराज ने नवधा भक्ति, माता शबरी की अद्भुत प्रेम भावना सहित भरत चरित्र का वर्णन भक्तों को सुनाया। मंच संचालक आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में कर्म मीमांसा यज्ञ आदि अनुष्ठान कर्म फल की सांसारिक विधान की प्रतिष्ठा की स्वीकृति है और एक आदर्श परिवार का सूत्र दिया गया है। हमारे बुंदेलखंड के संत विपिन बिहारी समूचे भारतवर्ष में राम कथा, शिव महापुराण व श्रीमद् भागवत पर अपनी ओजस्वी वाणी से इतने लोकप्रिय हैं कि हजारों भक्त कथा श्रवण करते हैं। नव दिवसीय राम कथा में भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित नरेंद्र दीक्षित की सहमति से जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण गर्ग, प्रभारी पंडित शेखर तिवारी, पंडित रसिक बिहारी, पंडित शेखर तिवारी, मुन्ना चौबे ने कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित नवीन बिहारी को धर्माधिकारी से अलंकृत किया। कथा व्यास पंडित विपिन बिहारी और नवीन बिहारी को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र से अभिनंदन किया। आभार पंडित पप्पू तिवारी ने माना।

Hindi News / Sagar / राम कथा में भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हुई : आचार्य महेश त्रिपाठी

ट्रेंडिंग वीडियो