scriptभाजपा के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, बोले- मेरे खिलाफ हो रहीं तंत्र क्रियाएं | mp news Big statement of former BJP minister bhupendra singh said- Tantra activities are being done against me | Patrika News
सागर

भाजपा के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, बोले- मेरे खिलाफ हो रहीं तंत्र क्रियाएं

MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के अंदर जमकर घमासन मचा हुआ है। पहले मंत्री विजय शाह और अब भूपेंद्र सिंह का बयान चर्चाओं में आ गया है।

सागरMay 15, 2025 / 05:43 pm

Himanshu Singh

bhupendra singh
MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले मंत्री विजय शाह और अब पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग साथ बैठकर तंत्र क्रियाएं करते हैं। भूपेंद्र सिंह के इस बयान के बाद से हलचल मच गई है। क्यों भाजपा की अंदरूनी खींचतान किसी से छिपी नहीं है। पहले भी सार्वजनिक मंच से ऐसी बातें हो चुकी हैं।

भूपेंद्र सिंह बोले- रातभर बैठकर होती है मेरे खिलाफ साजिश


पूर्व मंत्री और खुरई से भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ जो कांग्रेसी भाजपाई है और जो कांग्रेसी है वो सब रात में एकसाथ बैठते हैं। सबको मालूम है। वह पूरे समय भूपेंद्र भैया के खिलाफ षड्यंत्र करते हैं। खुरई का विकास कैसे रोका जाए। इसके लिए षड्यंत्र होते हैं। पूजा-पाठ कराई जाती है। तंत्र क्रियाएं कराई जाती हैं। सब होता है, सबको पता है।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने कहा था कि जब सारे बेईमान एक साथ हो जाएं तो समझ लीजिए कि राजा ईमानदार है। यही स्थिति यहां बन गई है। दिन में कोई भाजपा है, कोई कांग्रेस, लेकिन रात नौ बजे मये सब एक साथ बैठ जाते हैं। इनकी कोई पार्टी नहीं है, इनका मकसद बस मेरा विरोध करना है। यह वीडियो गुरुवार को सामने आया है।
दरअसल, भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को खुरई के सिविल अस्पता में 1.70 करोड़ रुपए की लागत से बने बाल और शिशु वार्ड और 50 लाख की लागत से तैयार हुए पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी लैब का लोकार्पण किया था। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा-कांग्रेस एक साथ होने की बात कही थी।

Hindi News / Sagar / भाजपा के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, बोले- मेरे खिलाफ हो रहीं तंत्र क्रियाएं

ट्रेंडिंग वीडियो