scriptजब DNA पर आई बात तो ब्रजेश पाठक ने अखिलेश से पूछे सवाल, कहा- क्या डिंपल जी इस स्त्री विरोधी मानसिकता को स्वीकार करेंगी? | When the discussion came to DNA, Brijesh Pathak asked questions to Akhilesh | Patrika News
लखनऊ

जब DNA पर आई बात तो ब्रजेश पाठक ने अखिलेश से पूछे सवाल, कहा- क्या डिंपल जी इस स्त्री विरोधी मानसिकता को स्वीकार करेंगी?

BJP vs SP DNA Controversy: समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल से एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर भद्दे कमेंट किये गए हैं। उन्हने इसका पलटवार भी किया है। 

लखनऊMay 17, 2025 / 07:26 pm

Nishant Kumar

DNA

Brajesh Pathak and Akhilesh Yadav

DNA Controversy Between BJP and SP: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ‘X’ हैंडल से अभद्र पोस्ट किया गया। हालांकि, खबर लिखने तक में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है लेकिन उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा में बना हुआ है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से भी गंभीर सवाल दागे है। 

ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार 

ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ‘X’ हैंडल के उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे? क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा! 

BJP उत्तर प्रदेश ने किया सपा पर हमला 

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के ‘X’ से लिखा गया कि माजवादी पार्टी ने अब राजनीतिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उसने अपने चेहरे से शर्म का आखिरी मुखौटा भी उतार फेंका है। पहले अखिलेश यादव के चाचा ने देश की शान, विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर घिनौनी जातिगत टिप्पणी की। जब प्रदेश के जनप्रिय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया, तो समाजवादी पार्टी अपनी सामंतवादी मानसिकता के तहत अत्यंत दूषित और आपत्तिजनक भाषा पर उतर आई।
यह भी पढ़ें

50 दरोगा ऐसे जिन्हे FIR लिखना तक नहीं आता, रिव्यु में 589 में से 145 हुए फेल

 

उन्होंने आगे लिखा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सपा की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने जो भाषा प्रयोग की, वह न सिर्फ राजनैतिक शालीनता के विरुद्ध है, बल्कि समस्त ब्राह्मण समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली है। समाजवादी पार्टी न देशभक्ति में विश्वास रखती है, न नारी सम्मान में और न ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं में। भारतीय जनता पार्टी इस घृणित आचरण की घोर निंदा करती है, उत्तर प्रदेश की जनता इस अपमान को भूलेगी नहीं।

Hindi News / Lucknow / जब DNA पर आई बात तो ब्रजेश पाठक ने अखिलेश से पूछे सवाल, कहा- क्या डिंपल जी इस स्त्री विरोधी मानसिकता को स्वीकार करेंगी?

ट्रेंडिंग वीडियो