scriptगहरी नींद में सो रही ‘पुष्पा’ को एक साथ दो सांपों ने डसा, निकली चीख-पुकार | mp news Pushpa who was in deep sleep was bitten by two snakes at the same time | Patrika News
रीवा

गहरी नींद में सो रही ‘पुष्पा’ को एक साथ दो सांपों ने डसा, निकली चीख-पुकार

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ग्राम सिलचट में सो रही महिला को दो सांपों ने काट लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रीवाAug 17, 2025 / 08:50 pm

Himanshu Singh

mp news

फोटो- एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार को तड़के तीन बजे एक महिला को दो सांपों ने शरीर के विभिन्न अंगों में काट लिया। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। महिला को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलचट का है। यहां पर 23 वर्षीय पुष्पा केवट को रविवार को तड़के तीन बजे के आसपास दो सांपों ने काट लिया। परिजनों ने एक सांप तो पकड़ लिया। मगर दूसरा वहां से भाग निकला।

महिला को सांप ने जकड़ रखा था

परिजनों ने बताया कि जब रात में वह कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि एक सांप ने महिला को जकड़ रखा था। वहीं दूसरा भाग गया। इसके बाद परिजनों ने रोटी बनाने वाले चिमटे की मदद से सांप पकड़ा। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उपचार जारी है।

Hindi News / Rewa / गहरी नींद में सो रही ‘पुष्पा’ को एक साथ दो सांपों ने डसा, निकली चीख-पुकार

ट्रेंडिंग वीडियो