सीएम ने कहा कि जावरा से उज्जैन तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसका सर्वाधिक लाभ रतलाम जिले को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यहां जिले के 245.91 करोड़ के 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
नेता ऐसा हो, जिसे लोग कई वर्षों तक याद रखें
सीएम ने सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि इनके कुकर्म के कारण कांग्रेस साफ होती जा रही है। अटलजी का नाम चल रहा है, वो 50 साल तक विपक्ष के नेता रहे। कार्य ऐसे ही होना चाहिए की लोग कई साल तक याद रखें।
प्रदेश को बनाएंगे मिल्क कैपिटल
मुख्यमंत्री ने कहा हम प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। दूध उत्पादन में तेजी लाकर वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाएंगे। हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी। हम दूध उत्पादन के लिए जरिए पशुपालकों की आय बढ़ाने वाले है। सरकार गाय का दूध, घी भी खरीदेगी। किसानों को सोलर पंप देकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जाएगी। दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें बोनस राशि भी देगी।