जन संवाद में शामिल होने पहुंचे थे
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के साहेब टोला रोड में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को धान की रोपते देख अपनी गाड़ी से उतरकर उनके साथ धान की रोपनी करने पहुंचे गए। इसेक बाद वे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
तेज प्रताप ने की धान की रोपनी
तेज प्रताप ने इसके बाद धान फसल की रोपनी करते हुए किसानों, महिलाओं से उनका हाल चाल जाना। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मै भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।
महुआ से चुनाव लड़ने का किया है ऐलान
तेज प्रताप फिलहाल राजद से निष्काषित चल रहे हैं. वे इन दिनों लगातार यात्रा पर हैं। वह राज्य के महुआ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की बात भी कह चुके हैं।