कुशल टंडन ने ब्रेकअप के बाद साधा निशाना, क्रिप्टिक पोस्ट में बोले ‘फेक लोग….
Kushal Tandon cryptic post: कुशल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं बढ़ते नजर आ रही है। फिलहाल कुशल ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा…
Kushal Tandon: कुशल टंडन और शिवांगी जोशी 15 जून से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए। हलांकि दोनों का रिलेशनशिप करीब 5 महीने पहले ही खत्म हो गया था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल नहीं किया, लेकिन कुशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके अलग होने की बात शेयर की थी, जिसे उन्होंने कुछ ही मिनटों में डिलीट भी कर दिया। बता दें कि उनके ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
इस बीच कुशल टंडन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था ‘फेक लोग इतने नॉर्मल हो गए हैं कि अब लोग ईमानदारी से ही नाराज़ हो जाते हैं।’ इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की जिसमें एयरपोर्ट का नज़ारा दिखाया और बैकग्राउंड में ‘लाइफ गोज़ ऑन’ गाना चल रहा था। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो कहीं ट्रैवल पर जा रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुई थीं जब वो शो ‘बरसातें -मौसम प्यार का’ में साथ नजर आए थे। उन्होंने भले ही कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन दोनों की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा था।
इससे पहले भी कुशल ने एक नोट शेयर किया था और बताया कि ‘जिनसे मैं प्यार करता हूं, उनसे बस ये कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, हमें अलग हुए 5 महीने हो गए हैं।’ इस खबर से फैंस काफी दुखी और हैरान रह गए। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते और प्रोत्साहित करते नजर आते थे।