scriptMaharashtra: हल्दी की रस्म के दौरान पिता ने बेटी और दामाद पर बरसाईं गोलियां, लव मैरिज से था खफा | Father shot daughter and son-in-law during Haldi ceremony in Jalgaon Maharashtra | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: हल्दी की रस्म के दौरान पिता ने बेटी और दामाद पर बरसाईं गोलियां, लव मैरिज से था खफा

Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र में एक रिटायर्ड जवान ने अपनी बेटी और दामाद को गोली मार दी। बेटी की मौत हो गई, जबकि दामाद की हालत गंभीर है।

मुंबईApr 27, 2025 / 05:27 pm

Dinesh Dubey

Haldi ceremony crime Maharashtra
महाराष्ट्र के जलगांव जिले (Jalgaon News) में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जिले के चोपड़ा शहर के आंबेडकर नगर इलाके में एक सेवानिवृत्त आरपीएफ जवान ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि बचाने आए दामाद पर भी गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार,  मृतका की पहचान 24 वर्षीय तृप्ति अविनाश वाघ के रूप में हुई है। तृप्ति ने दो साल पहले अपने इलाके के अविनाश ईश्वर वाघ (28 वर्ष) से प्रेमविवाह किया था। हालांकि इस शादी से लड़की के पिता (आरोपी) किरण अर्जुन मंगले (48) नाखुश थे। दोनों के परिवार पुणे के कोथरूड इलाके में रहते है।
शनिवार को तृप्ति अपने पति अविनाश के साथ उसकी बहन की हल्दी में शामिल होने के लिए चोपडा इलाके में आई थी। रात करीब दस बजे किरण मंगले कार्यक्रम स्थल पर आये और सबसे पहले अपनी बेटी तृप्ति पर अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी। तृप्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़े अविनाश को भी गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अविनाश को पीठ और हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

बेटे को अच्छे मार्क्स दूंगा, खुश करो… शिक्षकों के जाल में फंसी छात्र की मां, लुटा दी आबरू

घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आरोपी पिता किरण मंगले को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। अभी आरोपी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेही ने भी देर रात घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रेमविवाह के कारण उपजे पारिवारिक विवाद ने इस खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hindi News / Mumbai / Maharashtra: हल्दी की रस्म के दौरान पिता ने बेटी और दामाद पर बरसाईं गोलियां, लव मैरिज से था खफा

ट्रेंडिंग वीडियो