scriptUPSC में सफलता न मिलने पर युवती फंदे पर लटकी, सुसाइट नोट में लिखा दर्द, 4 दिन तक सड़ती रही लाश | After not getting success in UPSC, the girl wrote her pain in the suicide note, the body kept rotting for 4 days | Patrika News
मेरठ

UPSC में सफलता न मिलने पर युवती फंदे पर लटकी, सुसाइट नोट में लिखा दर्द, 4 दिन तक सड़ती रही लाश

UPSC Failure Suicide: यूपीएससी में सिलेक्शन नहीं होने पर युवती फंदे से लटक गई। 4 दिन तक शव घर में सड़ता रहा। पड़ोसियों को जब बदबू आई तो परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर गंगा कॉलोनी का है।

मेरठApr 26, 2025 / 01:23 pm

Aman Pandey

UPSC Failure Suicide, Meerut Girl Suicide, Greater Ganga Colony Incident, 4 Days Decomposed Body Found, UPSC Aspirant Ends Life ,Suicide Note Found, Police Investigation Meerut Suicide, Retired BSNL Officer Daughter Suicide, Lonely at Home Suicide Case ,Mental Pressure UPSC Preparation

प्रतिकात्मक फोटो।

Meerut Girl Suicide: महोबा के कांता प्रसाद शुक्ला बीएसएनल से रिटायर्ड हैं। वह फैमिली के साथ मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर गंगा कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में बेटी प्रियंका (40) और दो बेटे हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। बेटे गुड़गांव और पुणे में नौकरी करते हैं। प्रियंका की अभी शादी नहीं हुई थी। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

घर में अकेली थी युवती

पड़ोसियों के मुताबिक, 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी महोबा चले गए। घर पर प्रियंका अकेली थी। शुक्रवार शाम को सब्जी लेने जाते समय लोगों को कांता प्रसाद के घर से बदबू आई। इस पर प्रियंका को आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कांता प्रसाद और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर रात 9 बजे गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो घर में फंदे पर शव लटका मिला। शव पुराना हो चुका था।

सुसाइड नोट बरामद

घटना स्‍थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें लिखा है कि मेरी जिंदगी नॉर्मल है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ खास नहीं किया। मैं नौकरी के लिए अयोग्य हूं। मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
यह भी पढ़ें

दिल्ली से आ रही डबल डेकर बस घर में घुसकर पलटी, महिलाओं बच्चों समेत 9 यात्री घायल,3 रेफर मची चीख पुकार

4 बार एग्जाम दे चुकी थी प्रियंका

पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया। उसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था। उसका एग्जाम क्लियर नहीं हो पाया था, इसलिए तनाव में आकर उसने जान दे दी। प्रियंका 4 बार एग्जाम दे चुकी थी।

Hindi News / Meerut / UPSC में सफलता न मिलने पर युवती फंदे पर लटकी, सुसाइट नोट में लिखा दर्द, 4 दिन तक सड़ती रही लाश

ट्रेंडिंग वीडियो