प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को एक शिकायती पत्र सौंपा। समाजवादी पार्टी की ममता चंद्रा ने बताया कि डिंपल यादव सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर की गई अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है। यह समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है।
ममता चंद्रा ने आगे कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत से की गई है। यह भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। समाजवादी महिला सभा की महिलाओं ने मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मौलाना की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे समाज में यह सख्त संदेश जाएगा कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।