जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल की शाम को फतेहगढ़ में शादी समारोह में 500 के करीब लोगों ने भोजन किया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए थे। इसके बाद अचानक शुक्रवार को कुछ लोगों की तबियत बिगड़ना शुरु हो गई। इसके बाद देखते ही देखते एकसाथ 150 लोग बीमार पड़ गए। मरीजों के इलाज के लिए आनन-फानन में फतेहगढ़ के सरकारी स्कूल में ही इलाज की व्यवस्था की गई।
बताया जा रहा है कि मिठाई खाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने शुरू हो गई। इधर, सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान ने बताया कि फतेहगढ़ में कई लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। उनका इलाज जारी है। वहां स्थिति अभी नियंत्रण में बनी हुई है।