scriptखंडवा में इस हाल में है किशोर कुमार का बंगला, उधर पाकिस्तान संवार रहा राज कपूर, दिलीप कुमार की हवेलियां | Khandwa Kishore Kumar bungalow condition whereas Pakistan is renovating Raj Kapoor Dilip Kumar mansions | Patrika News
खंडवा

खंडवा में इस हाल में है किशोर कुमार का बंगला, उधर पाकिस्तान संवार रहा राज कपूर, दिलीप कुमार की हवेलियां

MP News: पाकिस्तान ने पेशावर स्थित लेजेंड्री एक्टर राज कपूर और दिलीप कुमार की पैतृक हवेलियों को धरोहर के रूप में सहेजने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, दुनियाभर में खंडवा का नाम रोशन करने वाले गायक किशोर कुमार(Kishore Kumar House) के पैतृक बंगले को सरकार सहेज नहीं पा रही है।

खंडवाAug 02, 2025 / 10:05 am

Avantika Pandey

Kishore Kumar Khandwa

Kishore Kumar Khandwa (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: पड़ोसी देश पाकिस्तान ने पेशावर स्थित लेजेंड्री एक्टर राज कपूर और दिलीप कुमार (युसूफ खान) की पैतृक हवेलियों को धरोहर के रूप में सहेजने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, दुनियाभर में खंडवा का नाम रोशन करने वाले हरफनमौला कलाकार, गायक किशोर कुमार(Kishore Kumar House) के पैतृक बंगले को सरकार सहेज नहीं पा रही है। घर खंडहर में तब्दील हो रहा है, लेकिन उद्धार को लेकर सार्थक प्रयास नहीं हो रहे हैं।

किशोर दा के पैतृक बंगले की हालत

kishor kumar
हालत यह है कि किशोर दा के वारिसों ने 15 करोड़ रुपए मांग लिए तो प्रशासन पीछे हट गया। ऐसे में किशोर के घर को स्मारक बनाने का सैकड़ों प्रशंसकों का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। किशोर दा की अंतिम इच्छा के अनुसार खंडवा में अंतिम संस्कार के बाद समाधि भी बनाई गई। देश और दुनियाभर के किशोर दा प्रशंसक उनकी जन्मतिथि 4 अगस्त और पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को खंडवा पहुंचते हैं। यहां किशोर दा के पैतृक बंगले की हालत देखकर दु:खी होकर जाते हैं। उनका एमजी रोड बॉम्बे बाजार स्थित बंगला जर्जर होकर निगम की शिकस्ता भवन की सूची में शामिल है।

बाजार रेट से मांगे 15 करोड़ रुपए

कलेक्टर ऋषव गुप्ता की पहल पर पिछले दिनों संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला और किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सदस्यों ने किशोर दा के वारिसों से संपर्क किया था। किशोर संग्रहालय बनाने के लिए बंगले के अधिग्रहण की चर्चा की। वारिसों ने मार्केट प्राइस से जमीन की कीमत मांग ली, जो करीब 15 करोड़ रुपए है। इतनी बड़ी रकम के चलते प्रशासन को अपने कदम पीछे हटाने पड़े हैं।
वे बहुत ज्यादा कीमत मांग रहे हैं, प्रशासन के पास इतना बजट नहीं है। सांस्कृतिक विभाग मकान अधिग्रहण के लिए बजट नहीं देता है। बंगला अधिग्रहण हो जाए तो स्मारक के लिए सांस्कृतिक विभाग बजट दे सकता है। -ऋषव गुप्ता, कलेक्टर खंडवा

Hindi News / Khandwa / खंडवा में इस हाल में है किशोर कुमार का बंगला, उधर पाकिस्तान संवार रहा राज कपूर, दिलीप कुमार की हवेलियां

ट्रेंडिंग वीडियो