कैसा रहेगा कानपुर में आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात गरज और चमक के साथ बारिश होगी। कानपुर में आज दिन में एयरफोर्स स्टेशन, नौबस्ता, बर्रा, सिविल लाइन सहित अन्य इलाकों में जोरदार बारिश हुई। देर रात भी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा कानपुर में 3 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। 70% बारिश हो सकती है। रात में भी 70% बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान दक्षिण में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
कैसा रहेगा 4 जुलाई का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है दिन में 90% बारिश होने का अनुमान है अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है रात को भी 90% बारिश होने का अनुमान है 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।