महेश सिंह अत्रि मुरादाबाद भेजे गए
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक मऊ महेश सिंह अत्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्य सुरक्षा अधिकारी नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट लखनऊ धर्मेंद्र सचान को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ लाया गया है। इसके साथ ही प्रमोद कुमार यादव उप सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी को उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के पद पर भेजा गया है।
मोहिनी पाठक का भी स्थानांतरण
राजेंद्र प्रसाद यादव उप सेनानायक 33वीं अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी मुख्यालय लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है। इसके साथ ही मोहिनी पाठक अपर पुलिस अधीक्षक अप 112 लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
अभय कुमार मिश्रा सतर्कता अधिष्ठान भेजे गए
अरुण कुमार अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, रंजन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बनारसी कमिश्नरेट को अपर पुलिस अधीक्षक स्टाफ ऑफिसर कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर भेजा गया है। उपसेना नायक अभय कुमार मिश्रा छठवीं सेना नायक एसएसएफ अयोध्या को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है।
कृष्णकांत सरोज क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ स्थानांतरित
जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू (एसआईटी) उत्तर प्रदेश अशोक कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूं कृष्णकांत सरोज को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ डॉ राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तरप्रदेश स्थानांतरित किया गया है।
राहुल मिश्रा को देवरिया भेजा गया
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक राहुल मिश्रा को देवरिया का अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया है। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक उतरी देवरिया अरविंद कुमार वर्मा-1 को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिदेशक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है।