scriptपूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर नवाब सिंह यादव की मां-पत्नी की संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ 38 लाख की संपत्ति होगी जब्त | Former block pramukh gangster Nawab Singh mother-wife property seized | Patrika News
कन्नौज

पूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर नवाब सिंह यादव की मां-पत्नी की संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ 38 लाख की संपत्ति होगी जब्त

कन्नौज में डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में गैंगस्टर नवाब सिंह यादव और उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। ‌अपराध जगत से बनाई गई संपत्ति को जब्त की गई।

कन्नौजJul 08, 2025 / 07:33 am

Narendra Awasthi

कन्नौज में दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व ब्लाक नवाब सिंह यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे पर हुए आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन में करीब 92 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया। जिला प्रशासन ने 2 करोड़ 38 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। इस मामले में नवाब सिंह यादव के साथ उसका भाई नीलू यादव भी शामिल है। जिसके ऊपर साक्ष्यों को मिटाने का आरोप है।‌

जब्त संपत्ति पत्नी और मां के नाम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कॉलेज के अंदर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। जिसके अंतर्गत से समाज विरोधी गतिविधियों की कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मां मूला देवी और पत्नी सुशीला देवी के नाम खरीदी गई संपत्ति को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 92 लाख 6 हजार 619 रुपए बताई जाती है। यह संपत्ति पुलिस लाइन के सामने स्थित है। यहां पर नवाब सिंह यादव की पत्नी और मां के नाम भूखंड खरीदा गया था।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की संपत्ति पर लगा नोटिस (फोटो सोर्स- 'X' कन्नौज पुलिस)

डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के आदेश पर उप जिलाधिकारी सदर नवनीता राय के नेतृत्व कार्रवाई की गई है। यह संपत्ति समाज विरोधी गतिविधियों और अवैध कार्यों से अर्जित धन से बनाई गई है। इसके साथ ही कंदरौली बांगर और गदनपुर बड्डू की संपत्ति कुर्क किये जाने की तैयारी है। एसडीएम नवनीता राय ने बताया कि गैंगस्टर और सामाजिक गतिविधि निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत आरोपी गैंगस्टर नवाब सिंह यादव और वीरपाल उर्फ नीलू यादव की अपराध जगत से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया गया है। यह संपत्ति नवाब सिंह यादव की पत्नी और मां के नाम है।

Hindi News / Kannauj / पूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर नवाब सिंह यादव की मां-पत्नी की संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ 38 लाख की संपत्ति होगी जब्त

ट्रेंडिंग वीडियो