दोस्त के उकसाने पर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे के बाथरूम में रानू जादौन ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना 11 जुलाई की है। फांसी लगाए जाने की जानकारी उस समय हुई। जब कमरे में साथ रहने वाली उसकी दोस्त महिला सिपाही शिवानी वापस आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
क्या कहती है मृतका की सहेली?
शिवानी ने बताया कि रानू जादौन सुबह के समय उसके साथ परेड किया था। लेकिन दोपहर की क्लास में जाने से उसने मना कर दिया। शिवानी के अनुसार रानू ने कहा कि उसके कंधे में दर्द हो रहा है। रानू जादौन के जाने के बाद शिवानी अकेले पड़ गई। जो उसके साथ हमेशा रहती थी। बचपन भी दोनों का साथ बीता था। साथ ही तैयारी की और ट्रेनिंग के दौरान भी दोनों को एक ही कमरा मिला।
क्या कहती है कन्नौज पुलिस?
रानू जादौन की दोस्ती एटा निवासी देवेश यादव से हो गई थी। जो रानू को नौकरी मिलने के बाद परेशान था। उसे भय था कि कहीं रानू छोड़ ना दे। इसलिए रानू पर शादी या फिर नौकरी छोड़ देने का दबाव बना रहा था। कन्नौज पुलिस ने बताया कि देवेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए दबाव बनाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया दर्ज किया गया है। मृतिका के मोबाइल में इस संबंध में साक्ष्य भी मिले हैं। जिसमें त्यागपत्र देने की बात कही जा रही है। देवेश को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है।