इस अवसर पर उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष संकट की इस घड़ी में पूरी तरह सरकार के साथ है, लेकिन केवल बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा, ठोस कार्रवाई जरूरी है।जिला प्रभारी चिरंजीलाल वर्मा ने कहा कि जहां एक स्थान पर हजारों पर्यटक हों, वहां सुरक्षा व्यवस्था का शून्य होना सरकार के तंत्र की गंभीर विफलता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।
पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने कहा कि पहलगाम की यह त्रासदी समूचे देश के लिए चेतावनी है। अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर आतंकवाद के समूल नाश का संकल्प लेना होगा। मार्च में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमार खान कंधारी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन कुमावत, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र आचार्य, मीठालाल मोहता, राधेश्याम कला, आनंद कुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष पियूष गिरी, कानेखां मैरासी, भरत श्रीमाली, नवरंग खान कंधारी, दुर्गेश आचार्य, डॉ. रफीक कंधारी, दिलीप सिंह बरमसर, सुभान खान चानिया, नीरू भाटी, जैनाराम सत्याग्रही, प्रताप चंद दैया, प्रेम भार्गव, महेंद्र कुमार गोपा, पम्मूमल, नेमीचंद भार्गव, दिनेश हिंगड़ा, मानाराम भील, विजय भटड़, प्रदीप सिंह महेचा, वीरेंद्र मेघवाल, मंगल धोबी, चंद्र प्रकाश पुरोहित, रासिंगा राम, हैदर अली शाह, पार्षद चनणाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।