scriptबुध-शनि चलेंगे उल्टी चाल, मंगल और शुक्र ग्रह भी बदलेंगे घर, जानिए राशि के जातकों पर ये प्रभाव | Patrika News
जयपुर

बुध-शनि चलेंगे उल्टी चाल, मंगल और शुक्र ग्रह भी बदलेंगे घर, जानिए राशि के जातकों पर ये प्रभाव

आगामी कुछ दिन खगोलीय मंडल में बदलाव की दृष्टि से खास रहेंगे। जुलाई माह में तीन ग्रह मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। माह के अंत में बुध और शनि ग्रह भी उल्टी चाल चलेंगे।

जयपुरJul 18, 2025 / 08:59 am

anand yadav

आगामी कुछ दिन खगोलीय मंडल में बदलाव, बुध-शनि की उल्टी चाल,फोटो एआइ

आगामी कुछ दिन खगोलीय मंडल में बदलाव, बुध-शनि की उल्टी चाल,फोटो एआइ

जयपुर. आगामी कुछ दिन खगोलीय मंडल में बदलाव की दृष्टि से खास रहेंगे। जुलाई माह में तीन ग्रह मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। माह के अंत में बुध और शनि ग्रह भी उल्टी चाल चलेंगे। ग्रहों की इन गतिविधियों का प्राकृतिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में असर देखने को मिलेगा।

संबंधित खबरें

राशि के जातकों में बढ़ेगी यश और प्रतिष्ठा

ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सूर्यदेव ने मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क में पहले से मौजूद बुध के साथ युति से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ। इस बदलाव से कर्क राशि के जातकों के यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही कर्क जल तत्व राशि है। इसमें सूर्य के प्रवेश से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
आगामी कुछ दिन खगोलीय मंडल में बदलाव, फोटो एआइ

बुधादित्य योग से मौसम सहित अन्य क्षेत्रों में दिखेंगे बदलाव

उधर, शुक्रवार को बुध ग्रह मौजूदा राशि कर्क में उल्टी चाल (वक्रीय) चलेंगे। वे 11 अगस्त को पुन: इसी राशि में मार्गीय (सीधी चाल) होंगे। शर्मा के मुताबिक यदि एक ही माह में तीन ग्रह यदि राशि बदल रहे हों तो प्राकृतिक आपदाओं की अधिकता के साथ ही कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की भी आशंका है।
ग्रहों के राजा सूर्यदेव के कर्क राशि के प्रवेश के साथ ही उत्तरायण से दक्षिणायन हो चुके हैं। इससे मौसम चक्र में बदलाव आएगा। सूर्यदेव 14 जनवरी को दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे।
पं.मोहन लाल शर्मा, कृष्णमूर्ति ज्योतिषाचार्य
 जुलाई में तीन ग्रह मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन, फोटो एआइ

मध्यम से तेज बारिश का बन रहा योग

बुधादित्य योग से भारत का वर्चस्व पड़ोसी देशों पर बढ़ेगा। रेल और सड़क परिवहन सेवाओं से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पूर्वी राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश के योग बनने के भी संकेत मिल रहे हैं।

राशि के जातकों में ये रहेगा असर

मेष : पारिवारिक सुख समृद्धि के साथ मान—सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ : आर्थिक परियोजनाओं में विशेष लाभ के योग।
मिथुन : नए कार्यों के लिए ऋण लेने की योजना बनेगी।
कर्क : कार्यों में सफलता, शुभ कार्यों में खर्च के संकेत।
सिंह : क्रोध से बचें, हानि होने की आशंका।
कन्या : स्वजनों से मेलजोल के साथ व्यापार में लाभ होगा।
तुला : व्यापार में उन्नति के साथ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
वृश्चिक : भाग्य उन्नति के साथ रूके काम बनेंगे।
धनु : लंबी दूरी की यात्राओं से कष्ट संभव।
मकर : गृहस्थ जीवन में उतार चढ़ाव से मन अशांति रहेगा
कुंभ : पुराने वाद—विवाद में शत्रु परास्त होंगे।
मीन : विद्या और बुद्धि में परिवर्तन के साथ संतान पक्ष को परेशानी की आशंका।

Hindi News / Jaipur / बुध-शनि चलेंगे उल्टी चाल, मंगल और शुक्र ग्रह भी बदलेंगे घर, जानिए राशि के जातकों पर ये प्रभाव

ट्रेंडिंग वीडियो