Tarot Rashifal, 18 June 2025 : किस राशि पर बरसेंगी खुशियां, किसे रहना होगा सावधान, नीतिका शर्मा की टैरो भविष्यवाणी
Today Tarot Rashifal 18 June 2025 : आज मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ को संयम रखने की सलाह है। सिंह को मान-सम्मान और लाभ मिलेगा, कन्या को व्यापार में व्यस्तता। वृश्चिक को प्रेम में तनाव हो सकता है। धनु के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा और कुंभ के लिए यात्रा के योग हैं। नीतिका शर्मा से जानिए आज का राशिफल।
Today Tarot Rashifal : नीतिका शर्मा के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है, जहां उन्हें परेशानियों और अधूरे कार्यों से जूझना पड़ सकता है। वृषभ राशि को संयम बरतने की सलाह है। वहीं, सिंह राशि को मान-सम्मान और लाभ के अवसर मिलेंगे। कन्या राशि वाले व्यापार में व्यस्त रहेंगे और उन्हें वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को प्रेम संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के लिए पूंजी निवेश आज लाभकारी रहेगा, जबकि कुंभ राशि के लिए यात्रा के योग हैं। कुल मिलाकर, आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। (Aaj Ka Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको कुछ परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर उलझन भी रहेगी।
वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों को आज हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। साथ ही आज व्यापारियों को भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आज आपके लिए धन लाभ और बचत के अच्छे योग बन रहे हैं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।
कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kark)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे रहने वाले हैं। , उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।
सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Singh)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा जातकों को और व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोग व्यावसायिक गतिविधियों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। इस राशि के कुछ लोगों को आज अपनी संतान के वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। हालांकि, आज आपको माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।
तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज उनका कोई गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है। इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही कोई फैसला करें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।
धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पूंजी निवेश के मामले में बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपको पूंजी निवेश से लाभ मिलेगा। हालांकि, अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
Horoscope June 2025 : धनु राशि
मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे।
कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को आज प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी होगी। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। वहीं, आज करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।