scriptTarot Rashifal 7 August 2025 : आज सावन की त्रयोदशी पर शनि-चंद्रमा का संयोग, इन 3 राशियों की किस्मत पलटेगी | Tarot Rashifal 7 August 2025 Today Trayodashi of Sawan dangerous conjunction of Saturn and Moon fortunes of these 3 zodiac signs will change | Patrika News
राशिफल

Tarot Rashifal 7 August 2025 : आज सावन की त्रयोदशी पर शनि-चंद्रमा का संयोग, इन 3 राशियों की किस्मत पलटेगी

Tarot Rashifal 7 August 2025 : : चंद्रमा मकर राशि में है। मेष को खर्चों पर ध्यान दें, वृश्चिक के लिए आर्थिक लाभ, कुंभ को व्यापार में सफलता मिलेगी।

भारतAug 06, 2025 / 04:08 pm

Manoj Kumar

Tarot Rashifal 7 August 2025

Tarot Rashifal 7 August 2025

Tarot Rashifal 7 August 2025 : आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्रमा अपने स्वामी शनि की राशि मकर में हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग के संयोग में आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, आज मेष राशि वालों को खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। वहीं, कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज खर्चों से संबंधित मुद्दों पर अपने घर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आपको शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों को फिलहाल, जल्दबाजी में कोई काम न करें। आज आप आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। यदि आपका धन कही अटक गया है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है। आपको सलाह है कि फिलहाल, बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Rashifal 7 August 2025 : आज सावन की त्रयोदशी पर शनि-चंद्रमा का संयोग, इन 3 राशियों की किस्मत पलटेगी

ट्रेंडिंग वीडियो