scriptAaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025 : मेष को करियर में बड़ा उछाल, तुला-धनु की तिजोरी भरेगी, टैरो से जानें आज का हाल | Aaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025 Big Career Leap for Aries Libra Sagittarius to See Financial Gains Success for Virgo Tarot Card Predictions | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025 : मेष को करियर में बड़ा उछाल, तुला-धनु की तिजोरी भरेगी, टैरो से जानें आज का हाल

Tarot Rashifal 21 May 2025 : नीतिका शर्मा के टैरो राशिफल के अनुसार, आज मेष को करियर में बदलाव, वृषभ स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन के संबंध, कर्क की आर्थिक स्थिति कमजोर। सिंह जल्दबाजी से बचें, कन्या को मेहनत का फल। तुला और धनु आर्थिक रूप से भाग्यशाली। वृश्चिक को विदेशी व्यापार से लाभ, मीन को सम्मान मिलेगा।

भारतMay 20, 2025 / 06:01 pm

Manoj Kumar

Aaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025

Aaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025

Aaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025 : टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज मेष को करियर में बड़ा बदलाव और लोकप्रियता मिलेगी, जबकि वृषभ स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन के पारिवारिक संबंध और कर्क की आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सिंह जल्दबाजी से बचें, कन्या को मेहनत का फल मिलेगा। तुला और धनु के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। वृश्चिक को विदेशी व्यापार से लाभ, और मीन को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। टैरो कार्ड्स रीडर नीतिका शर्मा के मुताबिक आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं।

मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातक फिलहाल, भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। आज दोपहर बाद आपकी लोकप्रियता बुलंदियों पर होगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों का ध्यान आज खर्च आदि के मुद्दों पर रहेगा। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 May 2025 : शेयर बाजार में निवेश से मिलेगा मुनाफा, कुंभ राशि की चमक सकती है किस्मत

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर रह सकती है। लेकिन, आप अपने मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
Virgo Monthly Horoscope May 2025 : देखें कैसा रहेगा ये माह आपके लिए

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवाले आज विदेशी व्यापार में कार्यरत रहेंगे। साथ ही आज आपके लिए विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन धनु राशिवालों के लिए आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। साथ ही आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको अपना अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है। आपको सलाह है कि किसी के भी साथ बोलचाल में कटुता न आने दें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशिवालों को अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Tarot Rashifal 21 May 2025 : मेष को करियर में बड़ा उछाल, तुला-धनु की तिजोरी भरेगी, टैरो से जानें आज का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो