Gonda news: पुलिस ने अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वजीरगंज पुलिस सोमवार की देर रात गश्त कर रही थी। इस दौरान महाराजगंज में चेकिंग करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति तरबगंज की ओर से डुमरियाडीह की दिशा में आता हुआ दिखायी दिया। जो पुलिस बल को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि वह तरबगंज थाना के गांव बिरजा पांडे पुरवा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
घर से भारी मात्रा में अवैध तमंचा बनाने के उपकरण बरामद
अवैध शस्त्र के विषय में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपने घर पर अवैध देशी तमंचा बनाकर बेचने का कार्य करता है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर पर छापेमारी की गई। जहाँ से अवैध शस्त्र निर्माण सामग्री, अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस, बैरल एवं निर्माण उपकरणों का भारी मात्रा में समान बरामद हुआ।
इनको मिली सफलता
खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामधारी सिंह दिनकर, उप निरीक्षक विक्रमादित्य, मुख्य आरक्षी अतुल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रोबिन सिंह, मनजीत सिंह, सुशील सिंह, नागेंद्र यादव शामिल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक बोले-
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि वजीरगंज पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने घर पर हथियार बनाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किया है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।