scriptजगदीप धनखड़ सहित 14 शख्स बन चुके हैं देश के Vice President, जानिए कौन थे सबसे ज्यादा पढ़ें-लिखे | Jagdeep Dhankhar and 14 other people have become the Vice President of the country know who was the most educated | Patrika News
शिक्षा

जगदीप धनखड़ सहित 14 शख्स बन चुके हैं देश के Vice President, जानिए कौन थे सबसे ज्यादा पढ़ें-लिखे

जगदीप धनखड़ ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा किठाना सरकारी स्कूल और गढ़ाणा सरकारी स्कूल से पूरी की। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बी.एससी. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की।

भारतJul 25, 2025 / 04:24 pm

Anurag Animesh

Vice President Of India

Vice President’s Of India

भारत के संविधान के तहत उप-राष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है। यह पद न केवल गरिमा से जुड़ा होता है, बल्कि इसके साथ कई जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। अब तक भारत को 14 उप-राष्ट्रपति मिल चुके हैं। हर किसी की शैक्षणिक योग्यता और राजनीतिक पृष्ठभूमि अलग रही है। इस लेख में जानते हैं कि अब तक देश को किन-किन उप-राष्ट्रपतियों ने सेवा दी है और उनमें से सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नेता कौन रहे।

Vice President Of India((1952-2025

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan (1952-1962)

भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति। राधाकृष्णन एक प्रसिद्द फिलॉस्फर और शिक्षाविद् थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया। उनकी शिक्षा मिशनरी कॉलेज, मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से हुई थी। मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से उन्होंने पहले बीए और फिर यहीं से एमए किया।
Dr. Zakir Hussain (1962-1967)

डॉ. हुसैन शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम रहे। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े रहे। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीए और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने University of Berlin से PhD की डिग्री हासिल की।
V.V. Giri (1967-1969)

वी.वी. गिरि देश के तीसरे उप-राष्ट्रपति बने थे। वी.वी. गिरि ने कॉलेज की पढ़ाई मद्रास यूनिवर्सिटी से की पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने University College Dublin, Ireland से लॉ की पढ़ाई पूरी की।
Gottibidda Narayanayya Sanjiva Reddy (1969-1974)

वे आंध्र प्रदेश से थे और उन्होंने कई प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। शैक्षणिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं माने जाते, लेकिन प्रशासनिक अनुभव गहरा था। उन्होंने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के एक कॉलेज में आर्ट्स विषय में एडमिशन लिया था।
B. D. Jatti (1974-1979)

बी.डी. जत्ती ने 1974 से 1979 तक देश के उप-राष्ट्रपति के रूप में काम किया। उनके पढ़ाई-लिखे की बात करें तो उन्होंने लॉ और आर्ट्स में बैचलर डिग्री हासिल की थी। उसके बाद वे वकालत की प्रैक्टिस करने लगे।
M. Hidayatullah (1979-1984)

एम. हिदायतुल्ला ने 1979-1984 तक देश के उप-राष्ट्रपति के तौर पर काम किया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे हिदायतुल्ला उच्च शिक्षित व्यक्तित्व थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। साथ ही इसके अलावा भी कई डिग्रीयां उन्होंने हासिल की थी।
R. Venkataraman (1984-1987)

आर. वेंकटरमन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अनुभवी प्रशासक भी थे। उन्होंने मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी। उन्होंने इकोनॉमिक्स में भी मास्टर डिग्री हासिल की थी।

Dr. Shankar Dayal Sharma (1987-1992)
डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने आगरा और इलाहाबाद और लखनऊ विश्वविद्यालयों में अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में एमए और एलएलएम डिग्री प्राप्त किया। उन्होंने दोनों कोर्सों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, उन्हें सामाजिक सेवा के लिए चक्रवर्ती स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उसके बाद उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में पीएचडी की डिग्री हासिल की।
K.R. Narayanan (1992-1997)

के.आर. नारायणन 1992 से 1997 तक देश के उप-राष्ट्रपति रहे थे। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थी। वे भी बेहद शिक्षित और विचारशील राष्ट्रपति रहे।

Krishna Kant(1997-2002)
देश के दसवें उप-राष्ट्रपति कृष्णकांत ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले उप-राष्ट्रपति थे।

Bhairon Singh Shekhawat (2002-2007)

राजस्थान के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रह चुके पूर्व उप-राष्ट्रपति शेखावत ने औपचारिक उच्च शिक्षा नहीं ली थी। पिता की मौत हो जाने के कारण उन्होंने अपनी [पढ़ाई पूरी नहीं की। लेकिन राजनीतिक अनुभव भरपूर था।
Hamid Ansari (2007-2017)

हामिद अंसारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बी.ए. और एम.ए. की डिग्री हासिल की।
Venkaiah Naidu (2017-2022)

वेंकैया नायडू 2017 से 2022 तक देश के उप-राष्ट्रपति रहे थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जिला पार्षद हाई स्कूल, बुच्चिरेड्डी पालेम (नेल्लोर) से पूरी की और वी. आर. कॉलेज, नेल्लोर से राजनीतिशास्त्र एवं कूटनीतिक अध्ययन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। बाद में, उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ लॉ, विशाखापत्तनम से अंतर्राष्ट्रीय कानून में विशेषज्ञता के साथ कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
Jagdeep Dhankhar (2022–2025)

जगदीप धनखड़(Jagdeep Dhankhar) ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा किठाना सरकारी स्कूल और गढ़ाणा सरकारी स्कूल से पूरी की। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बी.एससी. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद वे वकालत की प्रैक्टिस करने लगे।

सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे उप-राष्ट्रपति कौन?

डॉ. शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अब तक के सबसे शिक्षित उप-राष्ट्रपतियों में गिना जाता है। इनमें शंकर दयाल शर्मा की शिक्षा का दायरा सबसे व्यापक माना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत और विदेश दोनों जगह से उच्च शिक्षा ली थी और कई डिग्रियां हासिल की थी।

Hindi News / Education News / जगदीप धनखड़ सहित 14 शख्स बन चुके हैं देश के Vice President, जानिए कौन थे सबसे ज्यादा पढ़ें-लिखे

ट्रेंडिंग वीडियो