CUET UG Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” का लिंक एक्टिव होने पर उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपकी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र चाहें तो exam.nta.nic.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CUET UG Result 2025 Direct Link CUET UG Result: वेबसाइट पर क्या दिख रहा है अभी?
फिलहाल cuet.nta.nic.in की वेबसाइट पर सबसे ऊपर Final Answer Key का विकल्प नजर आ रहा है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उसी स्थान पर नया लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार CUET UG 2025 में लगभग 13 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा देशभर के कई विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए अनिवार्य है।