BSF Tradesman Bharti: पदों का विवरण
पद का नाम | पुरुष | महिला |
---|---|---|
मोची | 65 | 2 |
दर्जी | 18 | 1 |
बढ़ई | 38 | – |
प्लंबर | 10 | – |
चित्रकार | 5 | – |
इलेक्ट्रीशियन | 4 | – |
पंप ऑपरेटर | 1 | – |
असबाब वाला | 1 | – |
जल वाहक | 699 | 38 |
धोबी | 320 | 17 |
नाई | 115 | 6 |
सफाई कर्मचारी | 652 | 35 |
परिचारक | 13 | – |
रसोइया | – | 82 |
कुल पद | 3406 | 182 |
BSF Tradesman Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना नोटिफिकेशन तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।BSF Tradesman Exam: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें निचे दिए गए चरण शामिल हैं। शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)लिखित परीक्षा
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
BSF Tradesman New Vacancy 2025: ऐसे कर पाएंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए ऑनलाइन 26 जुलाई 2025 से rectt.bsf.gov.in पर आवेदन शुरू होंगे।उम्मीदवारों को विस्तृत दिशा-निर्देश, आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट और आवेदन शुल्क की जानकारी 26 जुलाई को जारी होने वाली डिटेल नोटिफिकेशन में मिलेगी।
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के भीतर होगी, यानी 25 अगस्त 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।