scriptDholpur BJP President: 15 साल की उम्र में RSS से जुड़े… फिर सवाई माधोपुर के प्रचारक बने; राजवीर ऐसे बने BJP अध्यक्ष | Political journey of Dholpur BJP District President Rajveer Singh Rajawat | Patrika News
धौलपुर

Dholpur BJP President: 15 साल की उम्र में RSS से जुड़े… फिर सवाई माधोपुर के प्रचारक बने; राजवीर ऐसे बने BJP अध्यक्ष

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पार्टी में विभिन्न धड़ों को साथ लेकर चलना एक बड़ी चुनौती रहेगी।

धौलपुरJun 19, 2025 / 02:51 pm

Lokendra Sainger

dholpur bjp president rajveer singh

Photo- Social Media

Dholpur BJP President Rajveer Singh: भाजपा प्रदेश संगठन के मंगलवार को चार जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें धौलपुर अब बसेड़ी क्षेत्र निवासी राजवीर सिंह राजावत को जिले की कमान सौंपी है। इससे पहले सतेन्द्र पाराशर करीब 18 माह इस पद पर रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पार्टी में विभिन्न धड़ों को साथ लेकर चलना एक बड़ी चुनौती रहेगी। हालांकि, राजावत करीब 15 साल की उम्र में आरएसएस की शाखा से जुड़ गए।
इसके बाद वह बसेड़ी तहसील के कार्यवाह रहे। बाद में उन्हें भरतपुर जिले की वैर व नदबई तहसील का प्रचारक बनाया गया। यहां पर उन्होंने कार्य किया और फिर सवाईमाधोपुर जिले में भी प्रचारक रहे। इसके बाद वह भाजपा में आ गए। राजावत भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य, धौलपुर मंडल प्रभारी, जिला प्रशिक्षण प्रभारी का भी कार्य संभाला।
पार्टी ने उत्तरप्रदेश के गत विधानसभा चुनाव में एटा जिले का प्रवासी नियुक्त किया। इसके बाद वह राजस्थन विस्तारक योजना के धौलपुर प्रभारी रहे। हाल में उन्हें संकल्प रिद्धि सिद्धि कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

सबको साथ लेकर संगठन के लिए करेंगे कार्य

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजावत ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकन वह संगठन के लिए कार्य करेंगे। इससे पहले बसेड़ी में निवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह बाद में संत रामानुजदास आश्रम पहुंचे और आशीष लिया।

बसेड़ी से तीन दशक बाद जिलाध्यक्ष

जिले के बसेड़ी उपखंड से करीब तीन दशक बाद पार्टी को नया जिलाध्यक्ष मिला है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के समय बसेड़ी के शमशेर सिंह परमार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारों के अनुसार उस वक्त पूर्व सीएम वसुंधरा राजे केन्द्र में मंत्री थी और शमशेर सिंह की नियुक्ति में उनका अहम किरदार रहा था। नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा समेत कई पदाधिकारियों ने बधाई दी है तो कई पदाधिकारी फिलहाल घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं निर्वतमान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर ने करीब दो साल की सेवा करने का जो मौका मिला, उसके लिए पार्टी और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

Hindi News / Dholpur / Dholpur BJP President: 15 साल की उम्र में RSS से जुड़े… फिर सवाई माधोपुर के प्रचारक बने; राजवीर ऐसे बने BJP अध्यक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो