scriptMI vs DC Match Records: मिचेल सेंटनर ने IPL में रचा इतिहास, ध्वस्त किया हरभजन सिंह का 10 साल पुराना रिकॉर्ड | MI vs DC Match Records Mitchell Santner breaks Harbhajan Singh 10 year old record in ipl 2025 | Patrika News
क्रिकेट

MI vs DC Match Records: मिचेल सेंटनर ने IPL में रचा इतिहास, ध्वस्त किया हरभजन सिंह का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

MI vs DC Match Records: आईपीएल 2025 के 63 वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 59 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही उसने प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर लिया, जबकि डीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस मैच में एमआई के मिचेल सेंटनर शानदार प्रदर्शन किया है।

भारतMay 22, 2025 / 07:44 am

lokesh verma

MI vs DC Match Records

MI vs DC Match Records: दिल्‍ली के विप्रज का विकेट लेकर खुशी मनाते मिचेल सेंटनर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/mipaltan)

MI vs DC Match Records: आईपीएल 2025 में 63 मैचों के बाद प्‍लेऑफ की तस्‍वीरी पूरी तरह से साफ हो गई है। जीटी, आरसीबी और पंजाब किंग्‍स के बाद मुंबई इंडियंस ने भी प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। अब लीग चरण के साथ मुकाबले और बाकी हैं, जिसके बाद नॉकआउट का रोमांचक चरण शुरू होगा। बुधवार 21 मई को वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 180 रन टांगे और फिर दिल्‍ली कैपिटल्‍स की पारी को 18.2 ओवर में महज 121 रन पर समेटते हुए 59 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में जहां सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 73 रन की पारी खेली तो वहीं, मिचेल सेंटनर कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

सेंटनर ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

मिचेल सेंटनर ने दिल्‍ली के खिलाफ जबरदस्‍त गेंदबाजी की। उन्‍होंने अपने चार ओवर में महज 11 रन देते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्‍होंने हरभजन सिंह का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब भज्‍जी ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए दिल्‍ली के खिलाफ ही 11 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। एमआई के लिए सबसे किफायती स्‍पेल फेंकने वाले स्पिनरों में मिचेल सेंटनर दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने भज्‍जी का एक रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है, लेकिन इस मामले अभी भी भज्‍जी 2009 के रिकॉर्ड के साथ टॉप पर हैं।   

मुंबई इंडियंस के स्पिनरों की ओर से सबसे किफायती 4-ओवर स्पेल

1/9 – हरभजन सिंह बनाम पंजाब किंग्‍स, सेंचुरियन, 2009
3/11 – मिशेल सेंटनर बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, वानखेड़े मुंबई, 2025
2/11 – हरभजन सिंह बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, वानखेड़े मुंबई, 2015
यह भी पढ़ें

बर्दाश्त नहीं कर सकते… IPL 2025 से बाहर होने पर छलका दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का दर्द

आखिरी दो ओवर में 48 रन कूटकर बनाया रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में एक रिकॉर्ड और अपने नाम किया है। एमआई ने आखिरी दो ओवर में दिल्‍ली के खिलाफ 48 रन कूटे, जो कि मुंबई का इस मामले में दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है।

एमआई के लिए 19-20 ओवर में सबसे ज़्यादा रन

51/0 बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स 2024
48/0 बनाम  दिल्‍ली कैपिटल्‍स 2025
45/0 बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 2019
44/0 बनाम पंजाब किंग्‍स 2020
42/1 बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स 2013

Hindi News / Sports / Cricket News / MI vs DC Match Records: मिचेल सेंटनर ने IPL में रचा इतिहास, ध्वस्त किया हरभजन सिंह का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो