scriptENG vs IND: शुभमन गिल का 8वां टेस्ट शतक, बर्मिंघम में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत | Patrika News
क्रिकेट

ENG vs IND: शुभमन गिल का 8वां टेस्ट शतक, बर्मिंघम में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत

शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया की स्थिति मतजूत कर दी है। उनके 100 और पंत के तूफानी 65 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 180 रनों की बढ़त को 484 रनों तक पहुँचा दिया है।

भारतJul 05, 2025 / 09:06 pm

Vivek Kumar Singh

Shubman Gill (Photo- BCCI)

Shubman Gill (Photo- BCCI)

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के अज्बेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अब तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी मिलने और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर आते ही शुभमन गिल के खेलने का अंदाज ही बदल गया है। इंग्लैंड दौरे पर चार पारियों में गिल ने तीसरा शतक लगा दिया है। एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दूसरे सेशन की समाप्ति तक भारत ने चार विकेट पर 304 रन बना लिए। गिल 100 रन पर नाबाद हैं।
पहले टेस्ट में उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया था। वही, काम एजबेस्टन में गिल ने कर दिया है। पहली पारी में यादगार 269 रन की पारी खेलने वाले गिल दूसरी पारी में 100 रन बना चुके हैं। गिल का यह आठवां टेस्ट शतक है। वह 130 गेंद पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन पर नाबाद हैं। शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। पंत ने भी विस्फोटक अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 58 गेंद पर तीन छक्के और आठ चौके लगाते हुए 65 रन बनाए। पंत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय पारी को गति दी।

भारत की स्थिति मजबूत

क्रीज पर गिल और जडेजा हैं। जडेजा 68 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर चार विकेट पर 304 रन है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 407 रन पर सिमट गई थी। इस तरह पहली पारी के आधार पर मिले 180 रन की बढ़त से टीम इंडिया की कुल बढ़त 484 रन की हो गई है। देखना होगा भारतीय टीम इंग्लैंड को जीत के लिए कितने रन का लक्ष्य देती है।

Hindi News / Sports / Cricket News / ENG vs IND: शुभमन गिल का 8वां टेस्ट शतक, बर्मिंघम में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत

ट्रेंडिंग वीडियो