scriptएमपी में महिला ने दिया सांप के बच्चों को जन्म ! डॉक्टर बोले- ये पॉसिबल नहीं… | mp news woman claims to give birth to snake doctor said it is impossible | Patrika News
छतरपुर

एमपी में महिला ने दिया सांप के बच्चों को जन्म ! डॉक्टर बोले- ये पॉसिबल नहीं…

mp news: महिला के सांप के 3 बच्चों को जन्म देने की खबर से मचा हड़कंप, डॉक्टर्स ने जांच कर बताई सच्चाई…।

छतरपुरAug 07, 2025 / 06:29 pm

Shailendra Sharma

chhatarpur

woman claims to give birth to snake doctor said it is impossible (source-patrika)

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला के द्वारा सांप के बच्चों को जन्म देने की खबर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वीडियो भी सामने आए जिनमें महिला के पास सांप के बच्चे जैसी चीज नजर आई। हालांकि डॉक्टरों की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई है और ये साफ हो गया है कि जिन्हें सांप के बच्चे कहा जा रहा था वो सांप के बच्चे नहीं हैं।

महिला ने दिया सांप के बच्चों को जन्म !

छतरपुर जिले के खजुराहो के मऊमसानिया गांव का ये पूरा मामला है जहां रहने वाली एक महिला के द्वारा सांप के तीन बच्चों को जन्म देने की खबर से हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला महिला के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया। वीडियो में महिला के साथ ही उसके पास सांप जैसी कोई चीज नजर आ रही है जिसे प्लास्टिक के टब से ढका गया है। इसे सांप का बच्चा होने की बात वीडियो में बताई गई।

डॉक्टर ने बताई सच्चाई

डॉक्टरों की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई। बीएमओ डॉ. अवधेश चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि महिला गर्भवती नहीं थी और उसने जिन चीजों को सांप जैसे बच्चे समझा, वे दरअसल ब्लड क्लॉट्स (रक्त के थक्के) थे। डॉक्टरों के अनुसार यह जैविक रूप से संभव ही नहीं कि कोई इंसान सांप जैसे जीवों को जन्म दे। समय पर चिकित्सकीय जांच और इलाज ने इस अफवाह पर विराम लगाया और अंधविश्वास की हवा निकाल दी।

Hindi News / Chhatarpur / एमपी में महिला ने दिया सांप के बच्चों को जन्म ! डॉक्टर बोले- ये पॉसिबल नहीं…

ट्रेंडिंग वीडियो