scriptAdani-Ambani पर Ratan Tata का बिजनेस घराना पड़ा भारी, 100000 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है अंतर | Gautam Adani Mukesh Ambani net worth less than Ratan Tata | Patrika News
कारोबार

Adani-Ambani पर Ratan Tata का बिजनेस घराना पड़ा भारी, 100000 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है अंतर

Tata Group Net Worth : Crisil रेटिंग एजेंसी के गठजोड़ वाली संस्था ने 50 बड़े बिजनेस घरानों की लिस्ट जारी की है।

भारतJun 19, 2025 / 06:47 pm

Ashish Deep

Gautam Adani Mukesh Ambani

Gautam Adani व Mukesh Ambani समूह की नेट वर्थ टाटा समूह से कम है।

Tata Group net worth : देश की सबसे बड़े बिजनेस घराने की दौड़ में टाटा ग्रुप (Tata Group net worth) ने एक बार फिर बाजी मार ली है। हाल में जारी One 360 की Wealth Creators List में 50 Business Houses के नाम दिए गए हैं। इनमें Tata Group 12.78 लाख करोड़ रुपये की वेल्थ के साथ पहले स्थान पर काबिज है। दिलचस्प बात यह है कि कारोबारी जगत में मजबूत दखल रखने वाले Reliance Industries Group और Adani Group को भी उसने पीछे छोड़ दिया है।

शीर्ष 3 में जमकर टक्कर, पर टाटा सबसे ऊपर

1- टाटा ग्रुप : 12,78,133 करोड़ रुपये
नोएल नवल टाटा, हेडक्वार्टर: मुंबई

2- रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप – 11,70,710 करोड़ रुपये
मुकेश अंबानी, हेडक्वार्टर: मुंबई

3- अडानी ग्रुप – 11,57,572 करोड़ रुपये
गौतम अडानी, हेडक्वार्टर: अहमदाबाद
इंडस्ट्री एक्सपर्ट अमित निगम के मुताबिक मुकेश अंबानी ग्रुप और गौतम अडानी ग्रुप का बिजनेस मॉडल Tata Group से एकदम अलग है। ये दोनों बिजनेसमैन Scale और Speed के दाम पर अपना अंपायर खड़ा कर पाए हैं। वहीं टाटा की स्ट्रेंथ Trust और Time Tested Leadership रही है। Tata Group अपने डाइवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल के जरिए देश-दुनिया में स्थापित हुआ है। मसलन IT में TCS, ऑटो में Tata Motors, स्टील, पावर, एयरलाइंस, टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में उसकी मजबूत उपस्थिति और संतुलित दखल बना हुआ है।

Wealth Creators List में अन्य प्रमुख नामों में

4 नंबर पर है भारती एयरटेल ग्रुप, जिसकी नेटवर्थ 4.45 लाख करोड़ रुपये है। 5वें पर शापूरजी ग्रुप (2.93 लाख करोड़ रुपये), छठे पर सज्जन जिंदल ग्रुप (2.50 लाख करोड़ रुपये) और 7वें एवेन्यू सुपरमार्ट्स यानी D-Mart (2.44 लाख करोड़) है। दिलचस्प है कि पारंपरिक औद्योगिक घरानों के बीच राधा किशन दमानी जैसे रिटेल टायकून और शिव नादर (HCL, 2.40 लाख करोड़ रुपये) जैसे टेक वेटरन भी टॉप 10 में हैं।

क्या है टाटा की बढ़त का रहस्य?

अमित निगम बताते हैं कि टाटा समूह इन वजहों से आगे है:

1- Diverse Portfolio : वह IT, Steel, Chemicals, Retail, Aviation, Defense हर सेक्टर में मौजूद है।
2- Ethical Business Legacy: भरोसे के साथ बिजनेस।
3- Reputation Capital : टाटा का नाम ही उसकी ब्रांड वैल्यू है।

अंबानी-अडानी से कैसे अलग?

निगम बताते हैं कि Mukesh Ambani और Gautam Adani के ग्रुप तेजी से बढ़े हैं, लेकिन Tata Group की ग्रोथ धीमी और स्थिर रही है। यह उन्हें शॉर्ट टर्म नहीं, लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन में चैंपियन बनाती है।

दुनिया में भारत का चेहरा बदल रहा

पारंपरिक फैमिली बिजनेस अब टेक्नोलॉजी, रिटेल और फार्मा से कड़ी टक्कर पा रहे हैं। Wealth Creators List में Sun Pharma, Wipro, Asian Paints, DLF, Pidilite, RJ Corp जैसे नाम इस बदलाव का संकेत हैं।

Hindi News / Business / Adani-Ambani पर Ratan Tata का बिजनेस घराना पड़ा भारी, 100000 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है अंतर

ट्रेंडिंग वीडियो