विभिन्न नामों से निकाले थे सिक्के
बुरहानपुर टकसाल के सिक्के बहुत ही खूबसूरत होते थे। विशेष पर्व राजा का जन्मदिन, नगर में प्रथम प्रवेश, जंग में फतह के मौके पर नए सिक्के तैयार किए जाते थे। बादशाह जहांगीर, औरंगजेब, शाह आलम सहित अन्य मुगल बादशाहों ने निसार सिक्के निकाले। जहांगीर ने विशेष सिक्का नूर अफसान भी निकाला। औरंगजेब ने बुरहानपुर पर (फकीरा का नगर) नाम से भी सिक्के तैयार कराए। बादशाहों के नाम और तारीख सहित बुरहानपुर और दारूसुरूर लिखा हुआ मिलता है। टकसाल में सोने, चांदी और तांबे के सिक्के भी शामिल हैं। निसार सिक्के निकले, निसार का अर्थ न्योछावर होता है। ये किसी भी शुभ अवसर निकलते है।
पुरातात्विक महत्व के सिक्के, सामान कोषालय में जमा कराएं, ऐसे लोगों को विशेष अवसरों पर समानित किया जाएगा, यह सिक्के, सामान संग्रहालय में रखेंगे।
हर्षसिंह, कलेक्टर, बुरहानपुर