तलाक के बाद चहल ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश को लगाया गले, फिर किया डांस, वीडियो वायरल
Yuzvendra Chahal Birthday Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महविश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें क्रिकेटर आरजे महविश को गले लगाते और डांस करते नजर आ रहे हैं।
Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Video: युजवेंद्र चहल और आरजे महविश का नाम लंबे अरसे से साथ में जोड़ा जा रहा है। दोनों एक कपल हैं और एक रिश्ते में कहा जाता है साथ ही धनश्री से तलाक के बाद क्रिकेटर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आरजे महविश को डेट कर रहे हैं, ये भी काफी समय से चर्चा है। कभी चहल तो कभी आरजे महविश अपनी डेटिंग को कंफर्म करते दिखते हैं, लेकिन खुलकर दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। अब चहल ने लंदन में अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आरजे महविश भी उनके साथ नजर आईं। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें चहल और महविश केक खिलाते डांस करते और एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
युजवेंद्र चहल और आरजे महविश का वीडियो वायरल (Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Video)
युजवेंद्र चहल और आरजे महविश के वैसे तो कई वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया। इसमें दोनों की केमिस्ट्री शानदार दिखीं। वायरल वीडियो में क्रिकेटर केक काटते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। चहल के महविश को प्यार से गले लगाने और दोनों की मुस्कुराहट को देखकर फैंस इसे कपल का कंफर्मेशन बता रहे हैं। साथ ही दोनों के रिलेशन को हरी झंडी दे रहे हैं।
युजवेंद्र चहल ने आरजे महविश संग मनाया बर्थडे (Yuzvendra Chahal Birthday)
युजवेंद्र चहल के बर्थडे पर आरजे महविश ने उन्हें इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में विश भी किया। जो पोस्ट महविश ने किया उसमें एक अनसीन फोटो दिखी, इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे यूजी! उम्र का बढ़ना लाइफ का एक पार्ट है, दूसरे हिस्से तो और भी बुरे हैं। बर्थडे की शुभकामनाए।” इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई। कुछ फैंस इसे प्यारा बता रहे हैं तो कुछ लोगो ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए।
युजवेंद्र चहल ले चुके हैं पत्नी धनश्री से तलाक (Yuzvendra Chahal dhanashree verma Divorce)
बता दें, युजवेंद्र चहल ने इसी साल मार्च में अपनी 5 साल पुरानी शादी खत्म की है। वह कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक लेकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़े हैं। काफी समय ये चर्चा है कि वह आरजे महविश के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन कभी कपल ने ऑफिशियली अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन उनकी फोटो और वीडियो से फैंस इसे एक रिश्ते का नाम अक्सर देते नजर आते हैं।