scriptप्रसिद्ध संतों का आशीर्वाद ले रहे एमपी बीजेपी के बड़े नेता, प्रेमानंद महाराज से भी की भेंट | MP's Deputy CM Rajendra Shukla met Premanand Maharaj | Patrika News
भोपाल

प्रसिद्ध संतों का आशीर्वाद ले रहे एमपी बीजेपी के बड़े नेता, प्रेमानंद महाराज से भी की भेंट

Premanand Maharaj – एमपी बीजेपी के बड़े नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल देश के प्रसिद्ध संतों से मिल रहे हैं।

भोपालAug 11, 2025 / 05:06 pm

deepak deewan

MP's Deputy CM Rajendra Shukla met Premanand Maharaj

MP’s Deputy CM Rajendra Shukla met Premanand Maharaj

Premanand Maharaj – एमपी बीजेपी के बड़े नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल देश के प्रसिद्ध संतों से मिल रहे हैं। वे संतों का दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने स्वामी गुरुशरणानंद से भी भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से भी सौजन्य भेंट। वे परिवार सहित वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि महाराजजी के मुख से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार वृंदावन की यात्रा की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान वे देश के प्रसिद्ध संतों कार्ष्णिपीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद और संत प्रेमानंद गोविंद शरण से भी मिलने पहुंचे।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गोकुल स्थित रमणरेति धाम पहुंचे। यहां वे कार्ष्णिपीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद से मिले। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सपरिवार उनका आशीर्वाद और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने श्रीकृष्ण की लीलाभूमि रमणरेति की पावन रज को नमन किया।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज भी पहुंचे जहां संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से सौजन्य भेंट की। उन्होंने सपरिवार संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

संतों का सानिध्य प्राप्त होना पुण्य कर्मों का फल

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना जनसेवा से अर्जित पुण्य कर्मों का संचित फल है। उन्होंने कहा कि महाराजजी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है और उनके सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण मन, वचन और कर्म को पवित्र करने वाला है।
संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने जीवन की अमूल्य आध्यात्मिक निधि बताया।उन्होंने कहा कि पूज्य महाराजजी का आशीर्वाद उन्हें सदैव लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Hindi News / Bhopal / प्रसिद्ध संतों का आशीर्वाद ले रहे एमपी बीजेपी के बड़े नेता, प्रेमानंद महाराज से भी की भेंट

ट्रेंडिंग वीडियो