scriptMonsoon in CG: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू, जांजगीर, रायगढ़ समेत कई जिलों में बरसा बादल, चेतावनी जारी | Monsoon in CG: Rainy season begins in Chhattisgarh, Janjgir champa, raigarh, durg rain, Alert IMD | Patrika News
भिलाई

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू, जांजगीर, रायगढ़ समेत कई जिलों में बरसा बादल, चेतावनी जारी

Monsoon in CG: अगले एक हफ्ते तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी बारिश का क्रम अभी जारी रहना संभावित है।

भिलाईMay 27, 2025 / 01:15 pm

चंदू निर्मलकर

Monsoon in cg news

भिलाई में प्री-मानसून बारिश (File Photo – Patrika )

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हो रही हैै। जिसके चलते नौतपा का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। वहीं कहीं कहीं आकाशीय ​बिजली गिरने को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

Monsoon in CG: जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में जोरदार बारिश

आज सुबह से बारिश के हालत बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में सुबह 9 बजे छिटपुट बारिश हुई है। इधर 11 बजते ही जांजगीर चांपा में जोरदार बारिश की खबर आई। इसके बाद रायगढ़ में भी मौसम मेहरबान हो गया और तेज बारिश से उमस भरी गर्मी की छुट्टी हो गई। बारिश के चलते कई जगह जल भराव की स्थिति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Monsoon in cg, rain in Bhilai durg
भिलाई में सुबह छिटपुट बारिश ( Photo – Patrika )

दुर्ग में भी बारिश का दौर तेज

मानसून की आमद के पहले दुर्ग जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर तेज हो गया है। सोमवार को भी दुर्ग जिले में सुबह करीब 10 मिनट बारिश हुई। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान शनिवार को जो 32 डिग्री पर आ गया था, उसमें बढ़त आ गई और पारा सोमवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि पारा अभी भी औसत से 7.5 डिग्री की गिरावट पर बना हुआ है, लेकिन उमस से परेशानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें

Monsoon in CG: नौतपा में खूब बरसेगा बादल! 26, 27 मई तक तेज बारिश का येलो अलर्ट, गिरेंगी बिजलियां

उधर, रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से 7.5 डिग्री की गिरावट पर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल, प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला 36.9 डिग्री के साथ बिलासपुर है, जबकि दूसरा गर्म जिला दुर्ग है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले एक हफ्ते तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी बारिश का क्रम अभी जारी रहना संभावित है। न्यूनतम तापमान में दुर्ग प्रदेश में सबसे ठंडा है। अगले पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Hindi News / Bhilai / Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू, जांजगीर, रायगढ़ समेत कई जिलों में बरसा बादल, चेतावनी जारी

ट्रेंडिंग वीडियो