scriptछत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला लव जिहाद! 9 साल तक किया शारीरिक शोषण, 3 बार करवाया गर्भपात, फिर… बादशाह ने किया ये कांड | The girl's religion was changed after she had to abort 3 times | Patrika News
भिलाई

छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला लव जिहाद! 9 साल तक किया शारीरिक शोषण, 3 बार करवाया गर्भपात, फिर… बादशाह ने किया ये कांड

Love Jihad: भिलाई के एक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

भिलाईMay 28, 2025 / 10:45 am

Khyati Parihar

आरोपी गिरफ्तार ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

आरोपी गिरफ्तार ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

Love Jihad: भिलाई के एक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब धर्म परिवर्तन कर उसे फॉलो करने का दबाव बना रहा है। युवती के विरोध करने पर उसे यातनाएं देने लगा।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बादशाह खान के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 313, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का खुलासा खुद पीड़िता ने किया। उन्होंने अपनी आपबीती बताई। जानिए घटना के बारे में उन्हीं की जुबानी….

Love Jihad: 2014 में पहचान हुई, घर बुलाकर बलात्कार किया

मैं 15 वर्ष की थी। ग्राउंड जाया करती थी। वर्ष 2014 में बादशाह से जान पहचान हुई। ग्राउंड जाने के दौरान बातचीत और मुलाकात हुई। इस बीच दोनों एक दूसरे से मोबाइल नंबर शेयर किए। वह बड़े-बड़े सपने दिखाने लगा। उसकी बातों पर विश्वास कर बैठी। वर्ष 2016 में कोर्स करने के लिए भिलाई आई। इस दौरान उससे बातचीत होती थी। वह अपना घर दिखाने के बहाने मुझे ले गया।
जब उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। उसके साथ बातचीत कर रही थी कि वह जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को नहीं देना, वरना तुम्हारी सब जगह बदनामी हो जाएगी। यह भी कहा कि मैं हिंदू की तरह तुम्हारे साथ रहूंगा।
यह भी पढ़ें

Covid-19: रायपुर के बाद भिलाई में भी मिला कोरोना का मरीज, दूसरे देशों में बढ़े एक्टिव केस, रहें Alert

चौथी बार गर्भ की जानकारी छुपाई

मैं पढ़ाई के बाद रायपुर में फायनेंस की जॉब करने लगी। बादशाह फोन कर कहता जॉब छोड़ दो। परेशान होकर जॉब छोड़ दी। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करता। इस बीच तीन बार दवाई खिलाकर गर्भपात कराया। शादी करने की बात को टाल देता था।
फिर मैं चौथी बार गर्भवती हो गई। तब मैंने उसे जानकारी नहीं दी। चार महीने बाद उसे बताया मेरी तबियत ठीक नहीं लग रही है। वह अस्पताल ले गया। तब उसे पता चला की वह चार माह का गर्भ है। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। चार लोग मिलकर मेरी शादी कराए। मेरा रीयल नाम बदलकर शिफा खान रखवा दिया।

जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर फॉलो करने के लिए दबाव डाला

शादी के बाद मैंने एक पुत्र को जन्म दिया। 6 महीने का बेटा हुआ तो उसका खतना करने के लिए बोलने लगा। मैंने मना किया कि बच्चा अभी छोटा है और क्यों जरुरी है। उसने कहा कि हमारे धर्म में यह जरुरी है। मेरा भी हुआ है। जब मेरा बेटा ढाई साल का हुआ तो जबरदस्ती खतना करा दिए।
साथ ही मुझे मुस्लिम धर्म को अपनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर मुझे गर्भवती के दौरान कई यातनाएं दी गई। पूजा पाठ नहीं करने देता था और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है। फोटोग्राफी वर्क की वजह से लड़कियों से चैटिंग करता है।
आरोपी बादशान खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेजा गया। मामले की आगे जांच की जा रही है। – सत्य प्रकाश तिवारीसीएसपी भिलाई नगर

Hindi News / Bhilai / छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला लव जिहाद! 9 साल तक किया शारीरिक शोषण, 3 बार करवाया गर्भपात, फिर… बादशाह ने किया ये कांड

ट्रेंडिंग वीडियो